Lucknow Desk: इस समय लखनऊ की सियासी गलियारों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने ABVP कार्यकर्ताओं पर विवादित और अमर्यादित बयान दिए। जिसके बाद बयान के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में ओपी राजभर के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। आरोप है कि ABVP कार्यकर्ताओं पथराव भी किया।
वहीं ABVP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ओमप्रकाश राजभर ने संगठन के उन कार्यकर्ताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की, जो हाल ही में एक घटना में घायल हुए थे।
अरुण राजभर का बयान
इसके बाद ओपी राजभर के बेटे और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण राजभर ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, आपने सड़कों पर तांडव किया, पुलिस ने वैसा ही व्यवहार किया जैसा आपने किया। अगर कोई कानून हाथ में लेगा, तो पुलिस का डंडा उसी पर चलेगा। इसमें गलत क्या है? यह छात्र का आचरण नहीं, बल्कि गुंडागर्दी है।
क्यों हुआ ये बवाल?
बता दें, एक इंटरव्यू में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ABVP के छात्रों को गुंडा संबोधित करते हुए कह दिया, कि ABVP के गुंडों पर पुलिस ने सही लाठी बरसाइ। मंत्री के इस बयान ने ABVP कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पैदा किया, जिसके बाद उन्होंने मंत्री के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया। वहीं मंत्री के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने राजभर से माफी की मांग की और उनके बयान को असंवेदनशील करार दिया।