Tv 24 Network: Best News Channel in India
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानिए चंद्र ग्रहण का सही समय क्या है?
Saturday, 06 Sep 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। यह साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लग रहा है। साथ ही, आज पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। जिसका संयोग पूरे 500 साल बाद बनेगा। इसके अलावा, आज शनि- मंगल का समसप्तक योग भी बनेगा। पूर्ण चन्द्र ग्रहण नई दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा?

आज, 7 सितंबर 2025 चंद्र ग्रहण सूतक समय है। 7 सितंबर 2025 को सूतक दोपहर 12:19 बजे से शुरू है। इसकी समाप्ति 8 सितंबर 2025 को 01:26 AM पर होगी। बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक शाम 06:36 से शुरू होगा।

लखनऊ में चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा?

लखनऊ में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से लगना शुरू होगा। इसकी समाप्ति देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगी। वहीं ग्रहण का सूतक दोपहर 12:19 से शुरू गया है जिसकी समाप्ति देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगी। ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई दे रहा है इसलिए इसका सूतक भी मान्य होगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन करने, सोने, तेल मालिश करने, जल ग्रहण करने, मल-मूत्र विसर्जन, बालों में कन्घा करना और दातुन करना समेत कई कामों को नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दौरान भगवान की मूर्तियों को भी स्पर्श नहीं किया जाता है। मंदिर का दरवाजा बंद रखना चाहिए।