Tv 24 Network: Best News Channel in India
Chandrayaan-3 Successful: चांद पर पहुंचा भारत, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल
Wednesday, 23 Aug 2023 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

नई दिल्ली: आज का दिन भारत के लिए बना बहुत ही खास है। आज पूरा देश गौरवांवित करने वाले उस क्षण का साक्षी बन गया, जिसका वो काफी समय से इंतजार कर रहा था। भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 अपने तय समय पर चांद की साउथ पोल पर लैंड कर गया है। हर भारतीय इस ऐतिहासिक क्षण का बे‍सब्री से इंतजार कर रहा था। चंद्रयान मिशन की सफलता के लिए देश-दुनिया में की जा रही पूजा-अर्चना सफलतापूर्वक रही।

ISRO का मिशन कामयाब

दरअसल, चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाने के लिए इसरो ने फूंक-फूंक कर कदम रख था। चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि "भारत चंद्रमा पर है"। चंद्रयान के लैंडर विक्रम के चंद्रमा पर उतरने को लेकर ISRO ने बधाई दी।

चंदा मामा बस एक टूर के हैं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की विक्रम लैंडर को चांद पर सफल लैंडिंग करने के बाद बाद इसरो सहित पूरे देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं साइटिस्टों को कोटि कोटि बधाई देता हूं। उन्होंन कहा, "भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा है। चंदा मामा बहुत दूर के है अब वो भी दिन आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर के है।"