प्रतापगढ़: कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इस समय विवाहित जीवन को लेकर सुर्खियों में है। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के साथ तलाक के मामले में नया मोड़ गया है। बता दे कि इस मामले में अब नया नाम साध्वी सिंह का जुड़ गया है। जो रिश्ते में राजा भैया की साली यानी भानवी की छोटी बहन लगती है। इस मामले को लेकर भानवी ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। भावनी ने बहन पर सनसनीखेज आरोप लगाए है।
भावनी ने सोशल मीडिया पर किया ट्विट
सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर भानवी सिंह के नाम पर बने अकाउंट से किए गए ट्वीट में लिखा, 'आदरणीय योगी जी, मैं भानवी सिंह पत्नी राजा भैया गुहार करती हूँ कि मेरे साथ न्याय किया जाए। लखनऊ पुलिस मेरी शिकायत पर कार्यवाही नहीं कर रही है और अब उल्टा मेरे पति की शह पर मेरी छोटी बहन साध्वी सिंह ने मेरे खिलाफ झूठी तहरीर दी है। इसी बहन ने मेरा घर तोड़ा है।'
भावनी ने आरोप के साथ ही कुछ पुराने मुकदमों से जुड़े कागजात भी शेयर किया हैं। इनमें राजा भैया और अक्षय गोपाल पर जालसाजी के जरिए फर्म और संपत्ति पर कब्जे के आरोप हैं। साथ ही बहन साध्वी के साथ केस का भी उल्लेख है। भानवी सिंह बनाम साध्वी सिंह पत्नी आनंद सिंह के कागजात में बहन पर पति के साथ अवैध संबंध के साथ ही बच्चों की परवरिश पर बुरे असर का भी जिक्र है।
साध्वी सिंह ने क्या कहा?
वहीं दूसरी तरफ साध्वी सिंह ने अपनी बहन भानवी सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। साध्वी सिंह का कहना है कि बहन भानवी सिंह और उनके बीच पैतृक जमीनी विवाद चल रहा है, जिसको लेकर भानवी सिंह ने उन्हें बदनाम करने के लिए और बदले की भावना से लगाए गए जीजा से संबंध के घिनौने आरोप, चरित्र हनन के लिए अबोर्शन जैसी बात भी कही गई।