
Waqf Amendment Act को लेकर मैदान में उतरेगा RSS, जानिए इसकी क्या है वजह?
Lucknow Desk: Waqf Amendment Act को लेकर मुस्लिम संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक का सहयोगी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बड़ा फैसला लिया है। अब Waqf Amendment Act को लेकर देशभर में फैली गलतफहमियों और अफवाहों को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक का सहयोगी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने 500 जगह पर सभाओं का आयोजन करने जा रहा है। बता दें, यह सभाएं गांव, शहरों और नुक्कड़ों में की जाएंगी। ताकि मुस्लिम समाज के घर-घर जाकर Waqf Amendment Act के संबंध में मुस्लिम समाज को अवगत कराया जा सके और उन्हें समझा जा सके।
मुस्लिम समाज को बताएंगे वक्फ के फायदे
बता दें, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पाचपोर ने इसकी जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां-जहां मुस्लिम बस्तियां, गांव, कस्बे हैं, हर जगह मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पहुंचेगा और मुस्लिम समाज को बताएगा कि इस कानून के क्या फायदे हैं?
पश्चिम बंगाल भी जाएगी टीम
पिछले सप्ताह Waqf Amendment Act को संसद ने पारित किया था। नए कानून के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन हुआ। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका तो झड़प हो गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी थी।
इसी वजह से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पाचपोर ने कहा की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की टीम पश्चिम बंगाल भी जाएगी। वहां जो मुस्लिम समाज में Waqf Amendment Act को लेकर जो गलत फ़हमी हैं। पश्चिम बंगाल के गांव में लोगों के घरों तक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता जाएंगे। Waqf Amendment Act के संबंध में उन्हें बताएंगे। पश्चिम बंगाल में भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। वहां पर भी सेमिनार और सभाएं ली जाएगी।