
Elon Musk और Trump की दोस्ती में दरार!, आखिर क्या है दोनों के बीच विवाद?
Lucknow Desk: अरबपति उद्योगपति और टेस्ला के सीईओ Elon Musk ने ट्रंप प्रशासन से अलग होने का एलान कर दिया है। Elon Musk ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “विशेष सरकारी कर्मचारी” के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को “सरकारी फिजूलखर्ची कम करने का अवसर” देने के लिए धन्यवाद कहा।
खास बात यह है कि Elon Musk ने अचानक से DOGE विभाग की जिम्मेदारी छोड़ने का एलान किया। वहीं व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि आज रात से ही Musk के पद छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दावा किया जा रहा है कि Elon Musk और Donald Trump की दोस्ती में दरार आ गई है और कुछ मुद्दों पर दोनों के बीच विवाद हो गया है।
मस्क और ट्रंप के बीच मतभेद
टेस्ला के मालिक Elon Musk ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के सबसे अहम विधेयक 'बिग ब्यूटीफुल बिल' की खुलकर आलोचना की है। दरअसल, यह टैक्स में कटौती और कड़ी अप्रवासन नीति को बढ़ावा देने के लिए यह विधेयक लाया जा रहा है। इस विधेयक को अमेरिकी संसद के निचले सदन से मंजूरी भी मिल चुकी है। अब इसे उच्च सदन सीनेट में पेश किया जाएगा। इस विधेयक के कारण Elon Musk ट्रंप से नाराज बताए जा रहे हैं। Elon Musk का कहना है कि इस विधेयक से सरकारी खर्च और सरकारी घाटा, दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने विधेयक की आलोचना करते हुए कहा कि यह कानून ने केवल भारी खर्च वाला है बल्कि यह विधेयक उनके सरकारी दक्षता विभाग की कोशिशों को कमजोर भी करेगा। Musk ने खुलकर इस विधेयक की आलोचना की थी। वहीं माना जा रहा है कि मस्क और ट्रंप के बीच इसी बात को लेकर विवाद है।
DOGE विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी
बता दें, राष्ट्रपति बनने के बाद Donald Trump ने Elon Musk को सरकारी खर्चों में कटौती के लिए बनाए गए नए विभाग डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) की जिम्मेदारी सौंपी थी। मस्क ने इस पद पर रहते हुए सरकारी नीतियों की समीक्षा और खर्चों में पारदर्शिता लाने की दिशा में काम किया। लेकिन अब व्हाइट हाउस के अनुसार, मस्क की ‘ऑफबोर्डिंग’ प्रक्रिया बुधवार रात से शुरू हो गई है।
Musk ने जताई थी नीतियों से नाराज़गी
Musk ने हाल ही में ट्रंप प्रशासन की नीतियों की आलोचना करते हुए ‘Big Beautiful Bill’ को “वित्तीय अनुशासन के खिलाफ” बताया था। उन्होंने कहा कि ये बिल संघीय घाटे को बढ़ाता है और उनके विभाग DOGE के काम को कमजोर करता है।