Breaking News:
Delhi

Delhi : हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोले गए, आ सकती है बाढ़!

Lucknow Desk: देश के कई हिस्सों में बीते दिनों खूब बारिश ने कहर ढाया हैं। चोरों तरफ बाढ़ जैसी स्थिति हो गई थी। लोग खूब परेशान है। लोगों का आना - जाना मुश्किल हो गया था। दिल्ली में तो हालात बेकाबू हो गए है। दिल्ली और गुजरात में वर्षा के कारण नदियों और बांधों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे निचले क्षेत्रों के लोग बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। हरियाणा के हथिनिकुंड बैराज के सभी 18 गेटों को खोला जा चुका है जिससे 1.78 लाख क्यूसेक पानी दिल्ली की तरफ तेजी से आ रहा है।

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और एडवाइजरी जारी की गई है। सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजे हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी और ऊपरी यमुना जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली रेलवे ब्रिज पर 19 अगस्त की रात करीब 2 बजे यमुना का जलस्तर 206 मीटर से ऊपर जा सकता है।  

खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर भी चेतावनी के स्तर को पार कर चुका है। पुराने रेलवे पुल पर पानी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है। वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रशासन ने स्थिति को गंभीर मानते हुए बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

भारी बारिश के बाद सोम नदी उफान पर 

इस बीच, यमुनानगर और पड़ोसी हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद रविवार को हरियाणा में सोम नदी भी उफान पर आ गई। रविवार को नदी का तटबंध टूटने के बाद पानीवाला जैसे कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। धनौरा गांव में नदी पुल के ऊपर से बहती हुई दिखाई दी। यह पुल हरियाणा के रणजीतपुर को हिमाचल प्रदेश से जोड़ता है।
 


Comment As:

Comment (0)