Breaking News:
Rahul-Gandhi

Rahul Gandhi Birthday : Rahul Gandhi का आज जन्मदिन, 2004 में राजनीति में की एंट्री !

Lucknow Desk : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन हैं। बता दे की राहुल गांधी 55 साल के हो गए हैं। जानकारी का लिए बता दें की राहुल गांधी मौजूदा समय में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख चेहरे हैं। राहुल गांधी का राजनीतिक करियर 2004 में शुरू हुआ, जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। यह सीट उनके पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी के लिए पारिवारिक गढ़ रही थी। अपनी शुरुआती पारी में उन्होंने युवाओं और ग्रामीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया। वहीं राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा है, ''लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

कहां हुआ जन्म ?
बता दे की राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्येष्ठ संतान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य और नेता प्रतिपक्ष हैं।

सजा से गंवाई सांसदी
हालांकि, राहुल गांधी का सफर चुनौतियों से अछूता नहीं रहा। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार ने उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए। 2019 में अमेठी से स्मृति ईरानी के हाथों हार उनकी व्यक्तिगत पराजय के रूप में देखी गई। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मात्र 52 सीटों पर सिमट गई। इसके बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी 'पप्पू' जैसी छवि और वंशवाद के आरोपों ने उनकी लोकप्रियता को प्रभावित किया। मीडिया और बीजेपी की आलोचना ने उन्हें लगातार निशाना बनाया। खासकर उनके 'चौकीदार चोर है' जैसे बयान पर खूब विवाद हुआ।


Comment As:

Comment (0)