Breaking News:
nitin gadkari

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने दी सफाई, दो-पहिया वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टेक्स

 Lucknow Desk: सोशल मीडिया पर एक खबर ने सभी दो पहिया वाहन चालकों को चौंका दिया। इस खबर में कहा गया कि केंद्र सरकार की तरफ से दो पहिया वाहन चालने वालों के लिए एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, 15 जुलाई 2025 से टू-व्हीलर पर भी टोल टैक्स लगेगा। जिसमें करोड़ों बाइक चालक को झटका लगा है, क्योंकि इससे पहले दो पहिया वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाता था। वहीं इस खबर का आज केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने खंडन किया। उन्होंने कहा, दोपहिया वाहन को टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगा।

बता दें खबर फैला थी कि नए नियम के हिसाब से सभी दोपहिया वाहनों को FASTag के जरिए टोल देना होगा। वहीं इस नियम का उल्लंघन करने पर 2 हजार रुपये जुर्माना देना होगा।

इस खबर का अब केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने खंडन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सपर गुरुवार को पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स लेने का कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहन को टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी।

15 अगस्त से 3 हजार रुपये का वार्षिक पास

बता दें, केंद्रीय परिवहन मंत्री Nitin Gadkari ने बुधवार 18 जून को बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास योजना की घोषणा की थी। 15 अगस्त से इस योजना की शुरुआत होगी। यह पास 3000 रुपये का होगा। इससे 200 यात्राएं की जा सकेंगी। यह योजना अभी सिर्फ NHAI और NE के टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा। स्टेट हाइवे के अंतर्गत आने वाले टोल बूथ पर यह पास नहीं चलेगा।


Comment As:

Comment (0)