
Chhath Puja : जानें छठ पूजा के दिन यूपी बिहार से दिल्ली तक क्या है सूर्योदय का सही समय?
Lucknow Desk : छठ पूजा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश का महापर्व कहलाता है। बता दें की हिन्दू धर्म में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को हर साल छठ महापर्व बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान महिलाएं खासतौर से सजती संवरती हैं। वे सुंदर साड़ियां पहनती हैं, शृंगार करती हैं और हाथों में सुंदर मेहंदी भी रचाती हैं। इस दिन लोग व्रत रख कर छठी मैया की विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं और सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैंन। अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना करते हैं। वहीं छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। छठ पूजा का पर्व खासतौर पर दिल्ली, बिहार, झारखंड और यूपी के कुछ शुहरों में खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इस छठ पूजा के व्रत में लोगों को पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास रखना होता है यानि बिना पानी के रहा जाता हैं। छठ के अगले दिन सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूजा का समापन कर पारण किया जाता है।
बता दें कि नहाय-खाय को छठ पूजा की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति किसी पवित्र नदी या तालाब में स्नान करते हैं और प्रसाद के रूप में कच्चे चावल, चने और लौकी की सब्जी भोजन के तौर पर ग्रहण करते हैं। यह भोजन शुद्ध और पवित्र माना जाता है। इस दिन नमक वाला भोजन केवल एक बार ही किया जाता है। नहाय-खाय का सार पवित्रता से जुड़ा हुआ है, क्योंकि इस शुभ दिन पर व्रती खुद को शुद्ध करते हैं और सात्विक और पवित्र तरीके से छठ व्रत शुरू करते हैं।
बता दें की दिल्ली, बिहार, झारखंड और यूपी में छठ पूजा के दिन सूर्योदय का सही समय क्या रहेगा. जिसमें व्रती लोग सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी पूजा पूरी करेंगे। पंचांग के अनुसार, देश की राजधानी नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर होगा. ऐसे में सूर्य अर्घ्य सुबह 6:38 बजे दिया जाएगा. इसके साथ ही व्रती छठ का प्रसाद ग्रहण करेंगे और व्रत को पूरा करेंगे.
बिहार में सूर्योदय का समय 5 बजकर 59 मिनट है। इसलिए बिहार में सूर्य अर्घ्य 5 बजकर 59 मिनट पर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में सूर्योदय का समय 6 बजकर 20 मिनट है। इसलिए यूबी में सूर्य अर्घ्य 6 बजकर 20 मिनट पर दिया जाएगा।
झारखंड में सूर्योदय का समय 5 बजकर 58 मिनट है। इसलिए झारखंड में सूर्य अर्घ्य 5 बजकर 58 मिनट पर दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल में सूर्योदय का समय 5 बजकर 44 मिनट है। इसलिए पश्चिम बंगाल में सूर्य अर्घ्य 5 बजकर 44 मिनट पर दिया जाएगा।