SPORTS

क्रिकेट के साथ Vaibhav Suryavanshi को मिली पढ़ाई की चुनौती!, क्या दे पाएंगे 10वीं बोर्ड की परीक्षा?

TV 24 Network February 9, 2026 0
Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

Lucknow Desk: क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बैटिंग से दुनिया को हैरान करने वाले समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी अब CBSE द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार हैं। दरअसल, वैभव सूर्यवंशी का यह समय किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं। खेल के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी 14 साल के युवा क्रिकेटर के लिए इस समय पढ़ाई और क्रिकेट करियर के बीच संतुलन बिठाने की तैयारी में हैं।

वैभव सूर्यवंशी देंगे 10वीं की परीक्षा?

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी समस्तीपुर के ताजपुर स्थित डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल के छात्र हैं। वैभव सूर्यवंशी फरवरी और मार्च 2026 में बिजी रहने वाले हैं। इसी बीच एक सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी परिक्षा देंगे या नहीं। जिस पर मॉडेस्टी स्कूल के प्राचार्य आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने बताया कि वैभव का एडमिट कार्ड आ गया है। पोद्दार इंटरनेशनल में सेंटर पड़ा है। वो परीक्षा देंगे कि नहीं यह कहा नहीं जा सकता। यह फैसला बोर्ड तय करेगा।

17 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

बता दें, CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। इसी बीच वैभव सूर्यवंशी बिजी रहने वाले हैं। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या वैभव मैदान के साथ-साथ परीक्षा हॉल में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे?

वैभव बने U19 World Cup 2026 चैंपियन

वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के मोर्चे पर पहले ही इतिहास रच चुके हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में 175 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को छठी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई। वैभव पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किए। इस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया।

भारत इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुका है, और 2026 की इस ऐतिहासिक जीत में वैभव सूर्यवंशी की भूमिका सबसे अहम है।

Tags

Sports-News Cricket-News Vaibhav-Suryavanshi CBSE-Board-10th-Exam U-19-World-Cup-2026
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर एशियन गेम्स क्रिकेट गोल्ड जीता
भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

जापान के निशिन में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को खेले गए एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने पुरुष क्रिकेट में अपना एशियन गेम्स खिताब बरकरार रखा।   अभिषेक शर्मा ने दिलाई शानदार शुरुआत टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनकी पारी में तीन चौके और सात छक्के शामिल रहे। अभिषेक की बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को पावरप्ले में ही मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।   भारत को शुरुआती चरण में कुछ झटके जरूर लगे, लेकिन मध्यक्रम ने पारी को संभाले रखा। श्रेयस अय्यर ने 21 रन और ईशान किशन ने 20 रन का योगदान दिया। इसके बाद तिलक वर्मा ने केवल 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाकर भारतीय पारी को शानदार अंदाज में समाप्त किया। शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों पर 27 रन बनाए। भारत ने आखिरी तीन ओवर में 46 रन जोड़कर स्कोर को 211 तक पहुंचाया।   पाकिस्तान को शुरुआती झटके 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में दबाव बनाया और पाकिस्तान ने पावरप्ले के दौरान महत्वपूर्ण विकेट गंवाए। एक समय पाकिस्तान का स्कोर 39 रन पर तीन विकेट हो गया था।   इसके बाद हसन नवाज और साइम अयूब ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 87 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिससे पाकिस्तान की उम्मीदें फिर से मजबूत हो गईं। साइम अयूब ने 22 गेंदों पर 29 रन बनाए।   हसन नवाज की शानदार पारी भी नहीं दिला सकी जीत पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 51 गेंदों पर 96 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और सात छक्के लगाए। वह शतक से सिर्फ चार रन दूर रह गए और पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए। उनकी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद पाकिस्तान लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका।   भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में दबाव बनाए रखा। अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट हासिल किए। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 192/6 तक ही पहुंच सकी और भारत ने मुकाबला 19 रन से जीत लिया।   भारत ने रचा क्रिकेट में डबल गोल्ड इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का डबल गोल्ड पूरा कर लिया। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था। पुरुष टीम की जीत ने भारत के लिए इस मुकाबले को और खास बना दिया। भारत की शानदार बल्लेबाजी और दबाव के समय सटीक गेंदबाजी ने पाकिस्तान को लक्ष्य से दूर रखा।

TV 24 Network October 3, 2026 0
रचिन रविंद्र के कंधे में चोट, भारत के खिलाफ T20I सीरीज

भारत सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, रचिन रविंद्र चोटिल

Asian Games 2026 में भारत के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व

Asian Games 2026: जापान में शुरू हुआ एशियन गेम्स, भारत की नजरें पदकों पर

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा T20I: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक लगाया, भारत ने सीरीज 3-0 से जीती

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर सीरीज 3-0 से जीती

India vs Afghanistan second T20I match in Delhi, India wins by 7 wickets
India vs Afghanistan 2nd T20I: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, सीरीज पर कब्जा

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।   अफगानिस्तान ने बनाए 159 रन टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट हासिल किए। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजी के सामने वे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल नहीं रहे।    भारत के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन भारत की ओर से गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अनुशासित गेंदबाजी की। नितीश कुमार रेड्डी ने तीन विकेट लेकर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया। वहीं अर्शदीप सिंह ने दो विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को भी एक-एक विकेट मिला।    लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की। बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही रन बनाने की गति बनाए रखी। भारतीय पारी में बड़े शॉट्स और तेज रनिंग के कारण टीम ने अफगानिस्तान पर दबाव बनाए रखा।    भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ाया। संजू सैमसन ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और पारी को तेजी दी। इसके बाद ईशान किशन ने नाबाद 38 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। तिलक वर्मा भी 15 रन बनाकर नाबाद रहे।    14.5 ओवर में भारत की जीत भारत ने 14.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 163 रन बना लिए और मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने जिस तेजी से लक्ष्य हासिल किया, उससे मुकाबला एकतरफा नजर आया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली।   सीरीज में भारत 2-0 से आगे दूसरे T20I में जीत के बाद भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। अफगानिस्तान की नजर आखिरी मैच जीतकर सीरीज का अंतर कम करने पर होगी, जबकि भारत सीरीज में क्लीन स्वीप के लिए मैदान पर उतर सकता है।

TV 24 Network September 16, 2026 0
भारत पाकिस्तान महिला एशिया कप 2026 मुकाबला

भारत-पाकिस्तान महिला एशिया कप मुकाबला आज, जानें मैच से जुड़ी खास बातें

कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की, 25 अगस्त को खेलेंगे अपना आखिरी पेशेवर मैच

कर्ण शर्मा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 25 अगस्त को खेलेंगे करियर का आखिरी मैच

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में पारी और 103 रन से हराया

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हराया, टेस्ट सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट 2026 में मानव सुथार के 10 विकेट की मदद से भारत ने 165 रन से जीत दर्ज की
भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार के 10 विकेट से गॉल टेस्ट में शानदार जीत

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में युवा स्पिनर मानव सुथार भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने पूरे मैच में कुल 10 विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह दबाव में रखा।   गॉल टेस्ट में भारत का दमदार प्रदर्शन गॉल की पिच हमेशा से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और भारतीय टीम ने इस परिस्थिति का शानदार फायदा उठाया। भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन किया। शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने मैच पर पकड़ बनाए रखी और श्रीलंका को बड़ी साझेदारियां बनाने का ज्यादा मौका नहीं दिया।   भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी में उपयोगी रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की पहली पारी को नियंत्रित किया और मेजबान टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।   मानव सुथार बने जीत के हीरो इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा युवा स्पिनर मानव सुथार की रही। उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट हासिल किए, जबकि दूसरी पारी में और भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 बल्लेबाजों को आउट किया। इस तरह उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट पूरे किए।   मानव सुथार की गेंदबाजी में शानदार नियंत्रण देखने को मिला। उन्होंने लगातार सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दिया। उनकी घूमती गेंदों के सामने कई बल्लेबाज परेशान दिखाई दिए। दूसरी पारी में उनकी छह विकेट की गेंदबाजी ने भारत की जीत लगभग तय कर दी।   श्रीलंका के सामने मुश्किल लक्ष्य भारत ने अपनी दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। गॉल की पिच मैच के आखिरी दिनों में बल्लेबाजी के लिए लगातार मुश्किल होती गई। पिच पर गेंद ज्यादा टर्न लेने लगी, जिसका भारतीय स्पिनरों ने पूरा फायदा उठाया।   लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को शुरुआत से ही झटके लगने लगे। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेते हुए मेजबान टीम को दबाव में बनाए रखा। श्रीलंका के कुछ बल्लेबाजों ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन वे बड़ी साझेदारी बनाने में सफल नहीं हो सके।   भारत ने 165 रन से जीता मुकाबला श्रीलंका की दूसरी पारी निर्धारित लक्ष्य से काफी पहले समाप्त हो गई और भारत ने मैच 165 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की इस जीत में स्पिन गेंदबाजों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों और फील्डरों ने भी अहम भूमिका निभाई।   इस जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। विदेशी परिस्थितियों में टेस्ट मैच जीतना हमेशा महत्वपूर्ण माना जाता है और गॉल में मिली यह जीत टीम के लिए खास है।   सीरीज में भारत 1-0 से आगे पहला टेस्ट जीतने के बाद भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब टीम इंडिया की नजर दूसरे टेस्ट में भी जीत दर्ज करके सीरीज पर 2-0 से कब्जा करने पर होगी। वहीं श्रीलंका की टीम दूसरे मुकाबले में वापसी की कोशिश करेगी।   मानव सुथार के 10 विकेट इस मुकाबले की सबसे बड़ी उपलब्धि रहे। उनके प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम के पास युवा और प्रतिभाशाली स्पिन गेंदबाजों की मजबूत फौज मौजूद है। यदि वह आगे भी इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो भविष्य में भारतीय टेस्ट टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

TV 24 Network August 19, 2026 0
ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में 100 टेस्ट छक्के पूरे करने के बाद

IND vs SL: ऋषभ पंत बने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

गॉल टेस्ट में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के 462 रन बनाने का क्रिकेट दृश्य।

India vs Sri Lanka 1st Test: भारत ने पहली पारी में बनाए 462 रन, श्रीलंका दबाव में

FIH Hockey World Cup 2026 starts 15 August Belgium Netherlands India team

Hockey World Cup 2026 कल से शुरू, Belgium-Netherlands में भिड़ेंगी दुनिया की टॉप टीमें

0 Comments

Breaking news
• राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला टला, CEO नियुक्ति पर विराम, चंपत राय-अनिल मिश्रा पर अभी नहीं हुआ अंतिम निर्णय• UP का जलालाबाद अब कहलाएगा परशुरामपुरी, योगी सरकार के फैसले पर लगी मुहर• PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के लिए रवाना, कई अहम समझौतों पर रहेंगी नजर• बारिश का कहर: मुंबई, गुजरात से मध्य प्रदेश तक सड़कों पर सैलाब, बाढ़ और लैंडस्लाइड से जनजीवन बेहाल• होर्मुज से भारत के लिए बड़ी राहत: यूरिया और डीएपी से लदे 15 जहाज पहुंचे, किसानों को मिलेगी समय पर खाद• बिहार के BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की जेल, 2018 हर्ष फायरिंग मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला• ईरान ने फ्रांस और ब्रिटेन को दी कड़ी चेतावनी, होरमुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव• केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: UAPA के तहत 23 पाकिस्तान आधारित आतंकियों को घोषित किया आतंकवादी• भारत में विदेशी पालतू जानवरों का बढ़ता कारोबार, रिपोर्ट में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर जताई चिंता• Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर डिस्काउंट• ई-रिक्शा सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त, BAT-BMS ऐप को ऐप स्टोर्स से हटाने के निर्देश• बेंगलुरु में बड़ा हादसा: पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत• अयोध्या-लखनऊ हाईवे, सड़क हादसा, ट्रक-SUV टक्कर, अयोध्या समाचार, लखनऊ समाचार, उत्तर प्रदेश• राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर की तैयारी• बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव: 12 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला• दिल्ली में आग का तांडव: उत्तम नगर के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर• जापान की प्रधानमंत्री का भारत दौरा, कई बड़े समझौतों की उम्मीद• भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 आज, रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार दोनों टीमें• MERIDIAN HEIGHTS: आधुनिक जीवनशैली, भरोसेमंद निवेश और शानदार भविष्य का नया पता• युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर कोच का भरोसा, भविष्य को लेकर बड़ा दावा • राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला टला, CEO नियुक्ति पर विराम, चंपत राय-अनिल मिश्रा पर अभी नहीं हुआ अंतिम निर्णय• UP का जलालाबाद अब कहलाएगा परशुरामपुरी, योगी सरकार के फैसले पर लगी मुहर• PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के लिए रवाना, कई अहम समझौतों पर रहेंगी नजर• बारिश का कहर: मुंबई, गुजरात से मध्य प्रदेश तक सड़कों पर सैलाब, बाढ़ और लैंडस्लाइड से जनजीवन बेहाल• होर्मुज से भारत के लिए बड़ी राहत: यूरिया और डीएपी से लदे 15 जहाज पहुंचे, किसानों को मिलेगी समय पर खाद• बिहार के BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की जेल, 2018 हर्ष फायरिंग मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला• ईरान ने फ्रांस और ब्रिटेन को दी कड़ी चेतावनी, होरमुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव• केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: UAPA के तहत 23 पाकिस्तान आधारित आतंकियों को घोषित किया आतंकवादी• भारत में विदेशी पालतू जानवरों का बढ़ता कारोबार, रिपोर्ट में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर जताई चिंता• Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर डिस्काउंट• ई-रिक्शा सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त, BAT-BMS ऐप को ऐप स्टोर्स से हटाने के निर्देश• बेंगलुरु में बड़ा हादसा: पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत• अयोध्या-लखनऊ हाईवे, सड़क हादसा, ट्रक-SUV टक्कर, अयोध्या समाचार, लखनऊ समाचार, उत्तर प्रदेश• राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर की तैयारी• बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव: 12 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला• दिल्ली में आग का तांडव: उत्तम नगर के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर• जापान की प्रधानमंत्री का भारत दौरा, कई बड़े समझौतों की उम्मीद• भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 आज, रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार दोनों टीमें• MERIDIAN HEIGHTS: आधुनिक जीवनशैली, भरोसेमंद निवेश और शानदार भविष्य का नया पता• युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर कोच का भरोसा, भविष्य को लेकर बड़ा दावा