Breaking News:
Akhilesh Yadav Sansad

Akhilesh Yadav: संसद में धर्मेंद्र प्रधान पर बरसे Akhilesh Yadav, बोले- ‘मंत्री रहेंगे तो न्याय नहीं मिलेगा’

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र की शुरूआत आज यानी सोमवार से हो गया। सत्र के पहले दिन नीट मुद्दे को लेकर संसद में जमकर बहस देखने को मिला। दरअसल, लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जैसे ही नीट मामले पर सरकार का पक्ष रखा, वैसे ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच स्पीकर ने महौल को शांत कराया। वहीं विपक्ष ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नीट पर जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि ये सरकार कोई रिकॉर्ड बनाए न बनाए, पेपर लीक का रिकॉर्ड जरूर बनाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में ऐसे कई सेंटर हैं जहां 2 हजार से ज्यादा बच्चे पास हो गए। जबकि कुल सीटें 30 हजार हैं। जब तक ये शिक्षा मंत्री रहेंगे बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा। नीट में गड़बड़ी के कारण कई छात्रों ने अपनी जान दे दी है। लगातार देशभर में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आ रहा है कि नीट परीक्षा को लेकर छात्र आंदोलित हैं। सीबीआई के छापे पड़ रहे हैं। लोग पकड़े जा रहे हैं।

वहीं इस मामले से राहुल गांधी भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि पूरे देश के सामने है कि हमारी प्रणाली में बहुत गंभीर समस्या है। सिर्फ नीट में नहीं सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी गड़बड़ी है। मंत्री ने सभी को दोषी ठहराया है। मुझे नहीं लगता यहां जो कुछ हो रहा है वे उसके सिद्धांत को भी समझते हैं। राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि देश में लाखों छात्र हैं जो इस बात से चिंता में है कि क्या हो रहा है? उन्हें यकीन है कि भारतीय शिक्ष प्रणाली एक धोखा है। लाखों लोगों को पता है कि आपके पास पैसा है तो आप भारतीय परीक्षा प्रणाली को खरीद सकते हैं। विपक्ष यही सोचता है।

यह भी पढ़ें:- Bageshwar Dham: यूपी सरकार के नेम प्लेट फैसले पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?


Comment As:

Comment (0)