Breaking News:
Eid Ul Adha 2025

Eid Ul-Adha 2025: भारत में 7 जून को मनाई जाएगी ईद, जानिए इस दिन क्यों होती है कुर्बानी?

Lucknow Desk: मुस्लिम धर्म में ईद बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान समाज के लोग बकरे की कुर्बानी देते है और इसे त्यौहार के रूप में मनाते है। बकरीद को ईद-उल-जुहा या कुर्बानी जैसे नामों से भी जाना है। यह केवल कुर्बानी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह त्याग, बलिदान, और अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस दिन मुसलमान सामज के लोग सुबह की नमाज अदा करते हैं और फिर जानवरों की कुर्बानी देते है। इस बार भारत में ईद-उल-जुहा या कुर्बानी कब मनाई जाएगी? इसको लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है, लेकिन अब तारीखों का खुलासा हो गया है कि भारत में ईद इस साल 7 जून को मनाई जाएगी।

सऊदी अरब में 6 जून को मनाया जाएगा त्योहार

बीते दिन मंगलवार 27 मई 2025 को सऊदी अरब में महरिब के बाद चांद देखा गया। सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद पवित्र इस्लामी महीना जिल्हिज्जा शुरू हो गया है, जिससे यह तय हो गया कि ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद 2025 भारत में 7 जून को मनाई जाएगी। वहीं सऊदी अरब में यह त्योहार एक दिन पहले, यानी 6 जून को मनाया जाएगा।

ईद-उल-जुहा, बकरीद या कुर्बानी क्यों मनाया जाता है?

बकरीद की शुरुआत एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक घटना से जुड़ी है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की आस्था की परीक्षा लेनी चाही और उन्हें अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने के लिए कहा गया। हजरत इब्राहिम के लिए उनका बेटा हजरत इस्माइल सबसे प्रिय थे। अल्लाह के हुक्म को मानते हुए, उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी देने का निर्णय लिया। लेकिन जब उन्होंने अपने बेटे के गले पर छुरी चलाई, तो अल्लाह ने एक चमत्कार कर दिया। बेटे की जगह एक जानवर कुर्बान हुआ। इसी घटना की वजह से बकरीद पर कुर्बानी दी जाती है।


Comment As:

Comment (0)