Breaking News:
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

IPL 2025: लगातार हार के बीच MI के लिए खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह लौटे वापस

आईपीएल 2025 में मुंबई इण्डियंस का सफर अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने खेले 4 मुकाबलों में महज एक में जीत का स्वाद चखा है। तो वहीं तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पर अब इन हार के बीच आखिरकार जसप्रीत बुमराह के रूप में MI के लिए अच्छी खबर आ गयी है। जी हां मुंबई इंण्डियस ही नहीं वर्तमान में विश्व के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उनके अगले मुकाबले से पहले टीम के साथ आज रविवार को जुड़ गए हैं। इसकी जानकारी मुंबई इंण्डियंस ने खुद अपने सोशल मीडिया हैण्डल पर दी जहां पर उन्होनें एक शानदार वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि ( द किंग ऑफ जंगल इज बैक अगेन, लॉयन इज बैक ) जंगल का राजा फिर वापस आ चुका है, शेर वापस चुका है।

क्या था वीडियो ?

मुंबई इण्डियंस द्वारा पोस्ट किया गया जसप्रीत बुमराह का वीडियो एक बहत कलात्मक तरह से बनाया गया है। जिसकी शुरुवात उनकी पत्नी संजना गणेशन और उनके बेटे अंगद से होती है। जिसमें वह संजना बेटे अंगद को एक कहानी सुना रही होती हैं। कि 2013 में एक जंगल में एक CUB आता है। पर जंगल में हर तरफ रन, चौके और छक्के ही नजर आते हैं जिससे सब डरे हुए रहते हैं। पर वह साहस दिखाता है, अपनी उत्तरजीविता के लिए लड़ता है। लगतार वर्षों तक वह कई चुनौतियों से लड़ता है। जिसमें वह हारता भी है और जीतता भी है। पर हार कभी नहीं मानता है। इसके बाद बुमराह को शानदार तरह से पेश किया जाता है। जिसमें एक सीन में शानदार ग्राफिक्स के जरिए शेर को दहाड़ते हुए भी दर्शाया गया है। इसके बाद बुमराह एक राजा कि तरह अपने सिंहासन पर बैठते हैं। जिसके बाद कहानी आगे बढ़ती है तो संजना कहती हैं कि इन सभी चुनौतियों ने उस पर जख्म जरूर छोड़े पर वह जख्म उस CUB को रोकने में नाकामयाब रहे। तो अब उस समय का CUB आज का लॉयन बन चुका है। शेर वापस आ चुका है। वह शेर अब अपने जंगल का राजा बनने को दोबारा वापस आ चुक है।


Comment As:

Comment (0)