
गुजरात का सफर खत्म हुआ, अब पंजाब किंग्स से क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी मुंबई इंडियंस
Sports Desk: IPL 2025 का एलिमिनेटर मैच शुक्रवार को मुल्लांपुर के यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। जहाँ मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस जीत के साथ मुंबई अब क्वालिफायर-2 में पहुंच गई, जहाँ उनकी टक्कर पंजाब किंग्स से होगी।
मुंबई ने गुजरात को दी शिकस्त
हार्दिक पांड्या की नेतृत्व वाली टीम मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर मुकाबले में हरा दिया है और इस जीत के साथ मुंबई क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है। जहाँ उसका सामना 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ों ने ताबड़तोड़ शुरुआत की जहाँ रोहित शर्मा ने 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 81(50) रन बनाएं। वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 47(22) रन बनाऐं। इसके बाद रोहित को सूर्यकुमार का साथ मिला जहाँ दोनों ने मिलकर 34 गेंदों में 59 रन जोड़े। इस दौरान सूर्यकुमार ने 20 बॉल में 33 रन बनाऐं। फिर हिटमैन ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़े। इसी के चलते तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ 11 गेंदों में 25 रन और नमनधीर 9 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवरों ताबड़तोड़ खेल दिखाया और उन्होंने 9 गेंदो में 3 छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहें। वहीं गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साँई किशोर ने 2-2 विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज को एक ही सफलता मिली।
दूसरी तरफ बात करें गुजरात टाइटंस की तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 1 ही रन बनाकर पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट का शिकार बन गए। इसके बाद जॉस बटलर की जगह बैटिंग करने उतरे कुसल मेंडिस हिट विकेट हो गए उन्होंने साँई सुदर्शन के साथ 34 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी निभाई जहाँ मेंडिस का 20 रनों का योगदान रहा। फिर क्रीज़ पर वॉशिंग्टन सुंदर उतरते हैं जहाँ सुदर्शन और सुंदर 44 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी करते हैं। इसी दौरान सुंदर 48 और सुदर्शन ने 80 रन बनाऐं। वहीं, रदरफर्ड ने 24 और शाहरुख ने 13 रन बनाए। राहुल तेवतिया 16 और राशिद खान खाता खोले बिना नाबाद रहें। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए तो वहीं जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सेंटनर और अश्वनी कुमार ने 1-1 विकेट झटके।
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने
इस मैच में रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50 गेंदों में 81 रन 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से बनाएं और एक शॉट मारते ही उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के भी पूरे कर लिए। वह आईपीएल में 300 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए और दुनिया में दूसरे बल्लेबाज़ बने। अब उनके नाम 302* छक्के दर्ज हो गए हैं। अब आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में रोहित शर्मा से आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं। वहीं, दूसरी तरफ रोहित के IPL में 7000 रन भी पूरे हो चुके हैं और वो रनों के मामले में रोहित दूसरे नंबर पर पहुँच गए हैं। रोहित से आगे अब विराट कोहली हैं जो IPL में 8552 रन बनाकर टॉप पर बैठे हैं।