Breaking News:
 Panchak

Panchak : पंचक में शिव भगवान की कैसे करें पूजा, कब हैं पंचक ?

Lucknow Desk : हर कोई जानना चाहता हैं कि पंचक में भगवान शिव की पूजा कैसे करें। लेकिन कई लोग इसी बात में फसें रहते हैं। लेकिन आज हम इस खबर में यहीं जानकारी लाएं। आपको बता दे कि 5 दिन बाद पंचक लगने वाले हैं और ये पंचक सावन में लगेंगे। जानकारी के लिए ये भी जान ले कि इस साल 2025 साल माह में सावन के पहले सोमवार पर पंचक का साया होगा। पंचक हर महीने पड़ने वाले वो 5 दिन होते हैं जिनको हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता। हिंदू धर्म में हर काम को शुरू करने से शुभ या अशुभ मुहूर्त देखा जाता है। इसीलिए पंचक वो पांच दिन होते हैं जिनमें शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। पंचक के समय शुभ काम नहीं करना चाहिए। शुभ काम के लिए मनाही होती हैं। पंचक में इन सब बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस बार का पहला सावन जो पड़ रहा हैं। उसमें पंचक रहेगा। पंचक 13 जुलाई से शुरु होकर 17 जुलाई तक रहेगा। 

जुलाई 2025 में पंचक कब?
जुलाई माह में पंचक 13 जुलाई 2025, रविवार को शाम 6.53 मिनट पर शुरू होंगे।
पंचक 17 जुलाई गुरुवार को रात 3.39 मिनट पर समाप्त होंगे।


सावन के सोमवार पर अगर पंचक हो तो कैसे करें पूजा?
सावन के सोमवार पर अगर पंचक का साया हो तो भी भगवान शिव की पूजा की जा सकती है। सावन के सोमवार पर पंचक होने पर भी आप भगवान शिव की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ कर सकते हैं।
पंचक को अशुभ माना जाता है, लेकिन भगवान शिव ‘काल’ के भी ‘काल’ हैं, इसलिए पंचक में शिव जी की आराधना की जाती है। इस दौरान सामान्य विधि से पूजा कर सकते हैं।
 


Comment As:

Comment (0)