
आज है krishna janmashtami, जानें पूजा विधि
Lucknow Desk: krishna janmashtami का व्रत आज रखा जा रहा है। आज का दिन बहुत शुभ है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को krishna janmashtami मनाया जाता है। कृष्ण भक्तों के आज का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दिन Janmashtami का व्रत रखा जाता है। दरअसल, इस बार Janmashtami तिथि 15 अगस्त 2025 की रात 11:48 बजे से लेकर 16 अगस्त की रात को 9:34 बजे समाप्त होगी।
आज krishna janmashtami का व्रत
उदया तिथि के अनुसार, 15 और 16 अगस्त में से Janmashtami का व्रत आज 16 अगस्त को शनिवार के दिन रखा जाएगा। वहीं मथुरा-वृंदावन में भी 2025 में Janmashtami का त्योहार 16 अगस्त को मनाया जा रहा है। पूजा का समय निशिता काल का के दौरान 12:04 am से 12:47 am किया जाएगा। यह समय 16 अगस्त और 17 अगस्त की मध्य रात्रि का होगा।
Janmashtami 2025 व्रत की पारण
Janmashtami 2025 व्रत की पारण तिथि 17 अगस्त की है। Janmashtami व्रत का पारण सूर्योदय के बाद करें। बता दें, रोहिणी नक्षत्र 15 या 16 को नहीं बल्कि 17 अगस्त को लग रहा है। ऐसे में Janmashtami का पारण रोहिणी नक्षत्र में होगा।
Janmashtami की पूजा कैसे करें?
Janmashtami की पूजा के लिए घर में एक सुंदर झांकी सजाएं। उस झांकी में बाल गोपाल को पालने में विराजमान करें। पूजा समय के दौरान बाल गोपाल को दूध, दही, घी, शहद, और गंगाजल से बने पंचामृत से स्नान कराएं। फिर बाल गोपाल को नए वस्त्र पहनाएं। फिर उनका भव्य शृंगार करें। भोग में माखन-मिश्री, पंजीरी, खीर और पंचामृत शामिल करें। विधि-विधान से पूजा करें, कान्हा के मंत्रों का जाप करें। पूजा का समापन आरती से करें।