
बेटियाँ नहीं बेटा चाहिए.. कोई दवाई दे दो, जिसने भी सुना चौक उठा !
Lucknow Desk : आज के समय भी कुछ लोग हैं जो अपनी उसी पुरानी सोच के साथ आगे बढ़ रहे है। जिसका कब का खत्म हो जाना चाहिए था। आज भी कई घरों में अब भी बेटे की चाह इतनी गहरी है कि लोग बेटी के जन्म को बोझ समझते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब एक महिला अपनी बहू के लिए “बेटा पैदा करने की दवा’ लेने गाइनेकॉलजिस्ट, डॉ. शैफाली के क्लीनिक पहुंची थी। गाइनेकॉलजिस्ट, डॉ. शैफाली भी ये सुन के चौक जाती है। लेकिन इसके बाद , डॉ. शैफाली ने जो कहा हर उसको सुना चाहिए जिनकी ऐसी सोच है। हमारा समाज बहुत आगे बढ़ रहा है। तो सबको अपनी सोच बदलनी चाहिए। गाइनेकॉलजिस्ट डॉक्टर शैफाली द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक महिला से पूछती हैं, ‘आप सारी दवाएं टाइम से ले रही हैं न?’ इस पर महिला जवाब देती है, ‘हां मैम, सारी दवाएं समय पर ले रही है। महिला आगे डॉक्टर से कहती है, ‘मैम, इस बार ऐसी दवाई देना जिससे लड़का हो जाए… मेरे बेटे की पहले ही दो बेटियां हैं। अबकी बार तो बेटा चाहिए ही। वो आगे बताती है कि बेटे की चाह में उसने अपनी बहू से व्रत रखवाए हैं, ताबीज पहनवाए हैं, और जो-जो उपाय बताए गए हैं, सब करवा रही है -बस इस बार बेटा हो जाए।
यह सब सुनने के बाद डॉक्टर शैफाली भी हैरत में पड़ जाती हैं, फिर कहती हैं कि-'ताबीज पहनाने से कुछ नहीं होगा। बेटा या बेटी होना किस्मत या उपाय से नहीं तय होता, ये पूरी तरह से क्रोमोजोम पर निर्भर करता है। समाज को इस बात को समझना होगा। वो आगे महिला को समझाती हैं कि लड़कियों में X क्रोमोजोम होते हैं, जो कि फिक्स होते हैं। वहीं, जो लड़के होते हैं, उनमे होते हैं एक्स और वाई क्रोमोजोम। इसलिए लड़का पैदा करने के लिए Y क्रोमोजोम की जरूरत होती, जो सिर्फ और पुरुषों से आते हैं, महिलाओं से नहीं। डॉ. शैफाली अंत में कहती हैं, ‘अगर व्रत करके किसी को भूखा मारना है, तो बेटों को मारो, क्योंकि लड़के या लड़की का होना महिला के हाथ में नहीं होता। महिलाओं को कोसना बंद करो। वह कहती हैं कि औरतों से मत कहो कि उनके अंदर कमी है या फिर उनकी बदकिस्मती है। इसलिए यह भ्रम बिल्कुल दूर कर लें। बता दे की डॉक्टर शैफाली की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन following है और इंस्टाग्राम पेज पर तरह-तरह के वीडियो शेयर कर महिलाओं को प्रेग्नेंसी और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारी देती रहती हैं। वहीं, उनके वीडियोज को काफी पसंद भी किया जाता है।