Breaking News:
Maha Kumbh Viral Girl Monalisa

Maha Kumbh Viral Girl Monalisa के टीचर बने Sanoj Mishra, पढ़ाई का Video सोशल मीडिया पर वायरल

Lucknow Desk: महाकुंभ की वायरल गर्ल Monalisa की जिंदगी रातोंरात बदल गई। दरअसल, मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक शहर महेश्वर की रहने वाली 16 साल की Monalisa ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वो महाकुंभ में आने के बाद उसकी जिंदगी ही बदल जाएगी। महाकुंभ में वायरल होने के बाद Monalisa को अपनी अपकमिंग फिल्म, द डायरी ऑफ मणिपुर में लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन कर लिया है। अब डायरेक्टर  Sanoj Mishra मोनालिसा को पढ़ाने-लिखाने की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

पढ़ना-लिखना सीख रही हैं Monalisa

दरअसल, वायरल गर्ल Monalisa का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो डायरेक्टर Sanoj Mishra से पढ़ना-लिखना सीख रही है। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि धरती पर जन्म लेने के बाद से इंसान सब कुछ सीखता ही है, आज के समाज के लिए पढ़ाई बहुत ही जरूरी है। ऐसे में जो पढ़ाई से वंचित रह जाते है, वो समाज से पिछड़ जाते है। वायरल गर्ल Monalisa भी वैसी ही है, जो अब पढ़ना सीख रही है जो शायद लोगों के लिए मिसाल बने।

वीडियो को देखकर फैंस ने की तारिफ

बता दे कि शेयर किए गए वीडियो में Monalisa एक कमरे में बैठी नजर आ रही है। जहां वो चॉक से स्लेट पर क ख गलिख रही हैं। इस दौरान सनोज मिश्रा Monalisa को लिखने में मदद करते नजर आ रहे हैं। Monalisa से Sanoj Mishra कहते हैं कि अगर वो पढ़ना-लिखना नहीं सिखेगी में तो वह इंस्टाग्राम कैसे यूज करेंगी। पोस्ट पर टेक्स्ट कैसे करेगी। जिस पर Monalisa कहती हैं कि वह इंस्टाग्राम पर केवल फोटो अपलोड करती हैं। टेक्स्ट नहीं करती हैं। यह बोलकर हंस पड़ती हैं। वीडियो को देखकर फैंस ने Monalisa और Sanoj Mishra दोनों की लगन की तारीफ की।

Monalisa को सनोज ने फिल्म का ऑफर

बता दें, Monalisa को Sanoj Mishra ने फिल्म का ऑफर दिया है। इस फिल्म का नाम द डायरी ऑफ मणिपुरहै। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Monalisa फिल्म में एक रिटायर्ड सेना अधिकारी अनुपम खेर की बेटी का किरदार निभाएंगी। फिलहाल Monalisa अपनी पहली भूमिका के लिए तैयारी कर रही है, फिल्म की टीम उसे मुंबई ले आई है, जहां वह ट्रेनिंग और एजुकेशन ले रही है और अपनी लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू कर रही है।


Comment As:

Comment (0)