INDIA

Manipur से हटा राष्ट्रपति शासन, Yumnam Khemchand लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

TV 24 Network February 4, 2026 0
Yumnam Khemchand
Yumnam Khemchand

Lucknow Desk:  केंद्र सरकार ने बुधवार को मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटा लिया है, जिससे युमनाम खेमचंद सिंह की अगुवाई में एनडीए सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। आज खेमचंद सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 6 बजे लोक भवन में आयोजित होगा। बता दें, मणिपुर में 13 फरवरी, 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू था। 60 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है, लेकिन राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद यह निलंबित कर दी गई थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें कहा गया है, संविधान के अनुच्छेद 356 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं, द्रौपदी मुर्मू, भारत की राष्ट्रपति, मणिपुर राज्य के संबंध में उक्त अनुच्छेद के तहत 13 फरवरी, 2025 को मेरे द्वारा जारी की गई उद्घोषणा को 4 फरवरी, 2026 से निरस्त करती हूं।

युमनाम खेमचंद सिंह ने सरकार बनाने से पहले राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात कर बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

वहीं मणिपुर BJP के अध्यक्ष ए शारदा देवी ने बताया कि खेमचंद सिंह के नेतृत्व में NDA नेताओं ने इंफाल में लोक भवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात करने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया। कुकी-जो बहुल जिलों चुराचांदपुर और फेरजावल के दो विधायक उन प्रतिनिधियों में शामिल थे जिन्होंने राज्यपाल भल्ला से मुलाकात की।

बता दें कि मणिपुर में 13 फरवरी, 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था। कुकी और मैतेई जातीय समूहों के बीच तनाव और हिंसा के बाद एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल, युमनाम खेमचंद सिंह राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभालेंगे।

Tags

Manipur-News BJP Yumnam-Khemchand Ajay-Kumar-Bhalla Breaking-News
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

CM Yogi
आज से शुरू हुआ बजट सत्र, CM Yogi बोले- हर मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार

Lucknow Desk: यूपी विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत आज से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हो गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 30 मिनट अभिभाषण पढ़ा। बजट सत्र नौ से 20 फरवरी तक चलेगा। इस मौके पर विपक्ष दलों ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर), कोडीन कफ सिरप की तस्करी, विदेश नीति, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा है। खासकर समाजवादी पार्टी के सदस्य अभिभाषण के दौरान इन मुद्दों को लेकर हंगामा किए। बजट सत्र शुरु होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दम सभी को बजट सत्र में संवाद से समस्या के समाधान की दिशा में काम करना होगा। वास्तव में विधान मंडल लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। यह संवाद से चलता है, कार्यवाही को बाधित करके नहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोगों ने बार-बार कहा है कि सरकार संवाद से ज्यादा समस्या के समाधान पर विश्वास करते हैं सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है। बजट सत्र में दो महत्वपूर्ण एजेंडा होते हैं। राज्यपाल का अभिभाषण और सामान्य बजट। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद उत्तर प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन में प्रस्तुत होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार होगा जब कोई राज्य अपना आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करेगी। हर सदस्य के सुझाव को स्वीकार किया जाएगा, लेकिन कार्यवाही को बाधित नहीं किया जाए। सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है और राज्य के हित में काम करने के लिए तैयार है। मुझे विश्वास है कि बजट सत्र उत्तर प्रदेश के विकास की गति को और तीव्र करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। हमारी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को ‘बीमारू’ से ‘ब्रेक थ्रू स्टेट’ के तौर पर स्थापित करने में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश विधानसभा में कई नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं, जो स्वस्थ संसदीय परंपराओं का प्रमाण हैं।

TV 24 Network February 9, 2026 0
Deputy CM Samrat Choudhary

अब Bihar में अश्लील गाना बजाना पड़ेगा भारी, Deputy CM Samrat Choudhary ने जारी किया आदेश

CM Yogi

CM Yogi का सख्त एक्शन, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत अब मानी जाएगी हत्या!

Yumnam Khemchand

Manipur से हटा राष्ट्रपति शासन, Yumnam Khemchand लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू ने एक दूसरे पर तंज कसा
Rahul Gandhi और Ravneet Singh Bittu के बीच तीखी नोकझोंक!, वायरल वीडियो ने राजनीति में मचाई हलचल

Lucknow Desk: संसद के बजट सत्र के दौरान आज भी जमकर हंगामा हुआ। संसद के गेट के बाहर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान संसद परिसर के बाहर एक अलग ही राजनीतिक टकराव देखने को मिला। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी जुबानी जंग हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Rahul Gandhi और Ravneet Singh Bittu के बीच नोकझोंक दरअसल, बुधवार को बजट सत्र के छठे दिन कांग्रेस सांसदों ने संसद के गेट के बाहर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी अन्य सांसदों के साथ हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को आते देख 'गद्दार दोस्त' कहा, जिसके बाद बिट्टू ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को 'देश का दुश्मन' बताया। बताया जा रहा है कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू संसद के मकर द्वार से गुजर रहे थे, तभी राहुल गांधी की नजर उन पर पड़ी, तो राहुल ने दूर से इशारा किया और कहा कि देखो, एक गद्दार यहीं से गुजर रहा है। इसका चेहरा देखो। इसके बाद बिट्टू प्रदर्शन कर रहे सांसदों के करीब पहुंचते हैं, तो राहुल गांधी ने हाथ बढ़ाकर कहते हैं, नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे। इस पर रवनीत सिंह बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर देते हैं और पलटवार करते हुए राहुल गांधी को “देश का दुश्मन” कह देते हैं। उन्होंने कहा कि उनका “देश के दुश्मनों” से कोई वास्ता नहीं है। दोनों नेताओं के बीच यह संक्षिप्त तीखी बहस चर्चा का विषय बन गई। वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद से राजनीतिक हलकों में कांग्रेस और BJP के बीच बढ़ती तल्खी का प्रतीक माना जा रहा है। हालांकि, दोनों राजनीतिक पक्षों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी राजनीतिक माहौल को गरम कर दिया है। फिलहाल, इस समस बजट सत्र में कई मुद्दों पर सदन की कार्यवाही बाधित चल रही है। ऐसे में यह घटना राजनीतिक माहौल को और तल्ख बना सकती है। आने वाले दिनों में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव कम होगा या और बढ़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

TV 24 Network February 4, 2026 0
Ghaziabad News

Ghaziabad में कोरियन गेम ने ली तीन बहनों की जान!, दीवार पर लिखा मिला Suicide Note

Mamata Banerjee

आज Supreme Court में SIR पर होगी सुनवाई, कोर्ट पहुंची Mamata Banerjee

बच्चे का फाइल फोटो

Agra News: कुत्ते के काटने से 5 साल के बच्चे की मौत!, एंटी रेबीज वैक्सीन भी नहीं बचा सकी जान?

CM Yogi
UP Police को CM Yogi का समर्थन, अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दे!

Lucknow Desk: यूपी सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर हमेशा सख्त रहती है। इसी कड़ी में एक बार फिर सीएम योगी ने राज्य की कानून-व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त मुठभेड़ नीति को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आयोजित 'यूपी फार्मा कॉन्क्लेव' के दौरान विपक्ष और एनकाउंटर पर सवाल उठाने वाले लोगों को जवाब दिया। सीएम योगी ने साफ कहा कि अपराधियों के प्रति सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति में कोई बदलाव नहीं होगा और पुलिस बल को पूरी तरह छुट है कि वह माफियाओं को उनकी ही भाषा में जवाब दे। 'अपराधियों को उसी की भाषा में जवाब दें': CM Yogi कॉन्क्लेव में 'अपराधियों पर सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग हमेशा पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं, कि पुलिस ने गोली क्यों चलाई? अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाता है, तो क्या पुलिस गोली न मारे? क्या वह अपराधी की गोली खाए? इस पर सीएम योगी ने साफ कहा कि पुलिस को प्रशिक्षण और हथियार इसलिए दिए जाते हैं ताकि वह डटकर मुकाबला कर सके। सीएम ने सख्त लहजे में कहा कि जो अपराधी जिस भाषा को समझता है, उसे उसी भाषा में समझाना है। आज की तात्कालिक परिस्थिति की मांग है। 'गुंडा टैक्स का दौर खत्म': CM Yogi सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के पुराने हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था जब यूपी में 'अपहरण उद्योग' फलता-फूलता था और व्यापारियों से खुलेआम गुंडा टैक्स वसूला जाता था। अराजकता ऐसा था कि त्योहारों पर दंगे होना आम बात हो गई थी। लेकिन जब से पुलिस ने अपराधियों को उनकी भाषा में समझाना शुरू किया है, तब से प्रदेश की तस्वीर बदल गई है।

TV 24 Network February 3, 2026 0
Akhilesh Yadav

US Trade Deal पर बरसे Akhilesh Yadav, X पोस्ट में सीड बिल पर भी उठाए सवाल

Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya ने अखिलेश के PDA को बताया धोखा, कभी D का मतलब दलित, कभी डिंपल...

वाराणसी में शंकराचार्य से आशीर्वाद लिए अलंकार अग्निहोत्री

Shankaracharya से मिलते ही Alankar Agnihotri ने किया बड़ा ऐलान, 6 फरवरी से करेंगे आंदोलन

0 Comments