Lucknow Desk: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और जंग जैसे हालात के बीच भारत की कूटनीति एक बार फिर सक्रिय होती नजर आ रही है, क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। इसी बीच अब इस युद्ध को शांत कराने के लिए भारत एक्टिव हो चुका है। गैस संकट और जहाजों के फंसे होने के संकट के बीच ईरान और भारत के बीच एक बार फिर बातचीत हुई है। पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने खुद दी है।
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति की बात
दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से पीएम मोदी ने फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में पैदा हुए गंभीर हालात और मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान से बातचीत की, जिसमें क्षेत्र की गंभीर स्थिति पर चर्चा हुई। तनाव बढ़ने, आम नागरिकों की जान जाने और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा, साथ ही सामान और ऊर्जा के निर्बाध आवागमन की आवश्यकता, भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं। शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और बातचीत तथा कूटनीति का आग्रह किया।
ईरान के विदेश मंत्री से एस. जयशंकर ने की बात
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बीच फोन पर बातचीत हुई है। बता दें, जयशंकर की ईरानी विदेश मंत्री से यह चौथी बातचीत है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से भारत के तेल और गैस वाले जहाज पार करने लगे हैं। एस जयशंकर और अराघची ने आज यानी शुक्रवार को फोन पर बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात पर विस्तार से चर्चा की है। इस दौरान ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों को लेकर ताजा जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान अपनी सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार रखता है। अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों से ईरान पर हुए सैन्य हमलों की निंदा करने की भी मांग की है।
पहले भी तीन बार जयशंकर ने ईरान से की बातचीत
इस बातचीत से पहले जयशंकर तीन बार अराघची से बातचीत कर चुके हैं। मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों को बचाने का प्रयास लगातार कर रही है। इसी के तहत ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीन बार बात की है। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर की अपने ईरानी समकक्ष से पिछले कुछ दिनों में 3 बार बातचीत की है। आखिरी बातचीत में समुद्री जहाजों की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले घटना पिनाहट के गांव कुकथरी स्थित केला देवी कोल्ड स्टोरेज से सामने आया है। कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अचानक हुए गैस रिसाव ने भारी दहशत फैला दी। जहरीली गैस की तीखी गंध और घुटन की वजह से ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर रातों-रात खेतों की ओर भागना पड़ा। इस हादसे में एक मजदूर की हालत गंभीर हो गई, जिसे अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार रात करीब नौ बजे जब स्टोरेज में आलू रखने का काम चल रहा था, तभी अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते तीखी गंध पूरे गांव में फैल गई। जिसके वजह से ग्रामीणों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगा। गांव की महिलाएं और बच्चे जान बचाने के लिए खेतों की ओर दौड़े। वहीं कई लोगों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर खुद को सुरक्षित करने का प्रयास किया। मौके पर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। रिसाव को बंद करने के प्रयास सफल रहे हैं। वहीं ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। घटना के दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में कई ग्रामीण मुंह पर कपड़ा बांधे हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं और कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस रिसाव की आशंका जता रहे हैं।
Lucknow Desk: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार ने आज औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस खास मौके पर जेडीयू के दिग्गज नेता संजय झा और ललन सिंह सहित कई नेता उपस्थिति थे। इस दौरान सभी नेताओं का निशांत कुमार को भरपूर समर्थन मिला। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मौजूद नहीं रहे, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सदस्यता ग्रहण करते ही कार्यकर्ताओं ने ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ और ‘बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए गए। निशांत कुमार ने लोगों का किया धन्यवाद JDU ज्वाइन करते ही निशांत कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी दफ्तर आए लोगों का मैं धन्यवाद करता हूं। आप लोगों ने अपना कीमती समय निकाला और यहां इस मौके पर शामिल हुए, उसके लिए सभी का आभार, आदर और धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि मैं पार्टी के लिए एक सक्रिय सदस्य के रूप में काम करने की पूरी कोशिश करूंगा। हम अपने पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेंगे। पिता के राज्यसभा जाने पर क्या बोले निशांत कुमार? इस मौके पर निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले पर भी पहली बार अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मेरे पिता का राज्यसभा जाने का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय था। मैं उनके इस निर्णय को स्वीकार करता हूं और उसका सम्मान करता हूं। हम अपने पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेंगे। मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा। पिता के काम को आगे बढाएंगे निशांत निशांत कुमार ने संबोधन में कहा कि मैं पार्टी के साथ लगकर काम करूंगा। मेरे पिताजी ने पिछले 20 साल में जो काम किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। मैं बिहार और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर अपना विश्वास बनाए रखें। साधारण सफेद कुर्ता और क्रॉक्स चप्पल में शपथ लिए निशांत निशांत कुमार का सादा अंदाज भी कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना हुआ है। वह सफेद कुर्ता पहनकर और क्रॉक्स चप्पल में जदयू दफ्तर पहुंचे थे। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने हाथ जोड़कर पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उनके पहुंचते ही पार्टी कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
Lucknow Desk: Arvind Kejriwal और Manish Sisodia को दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों नेताओं समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि जांच में आपराधिक इरादे के ठोस सबूत नहीं मिले है। यानी कोर्ट के अनुसार, दस्तावेज़ों और बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा था, न कि किसी साजिश का परिणाम। इस मामले पर स्पेशल जज जितेन्द्र सिंह ने आदेश पारित किया है। कोर्ट ने कहा कि कोई ओवरऑल साज़िश या क्रिमिनल इंटेंट नहीं मिला है। वहीं सीबीआई को बिना किसी सबूत के उन्हें फंसाने के लिए फटकार लगाई है और कहा कि विस्तृत आरोपपत्र में कई कमियां हैं जिनका समर्थन किसी गवाह या बयान से नहीं होता है। 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अब CBI दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करेगी। वहीं अरविंद केजरीवाल इस मामले को लेकर 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कितने दिन जेल में रहे केजरीवाल? इस मामले में अरविंद केजरीवाल लंबे समय तक जेल में रहे है। केजरीवाल 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार हुए थे और 13 सितंबर 2024 को जमानत मिली थी, जबकि इससे पहले उन्हें 10 मई 2024 से 1 जून 2024 तक लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम राहत भी मिली थी। कोर्ट के फैसले पर क्या बोलीं सुनीता केजरीवाल? कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि सच की हमेशा जीत होती है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने इसे सत्य और न्याय की जीत बताया और कहा कि उन पर लगाया गया मामला पूरी तरह निराधार था। मनीष सिसोदिया ने भी संविधान और न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए इसे ईमानदारी की जीत करार दिया।