ELECTION

West Bengal Election Result 2026: West Bengal में बड़ा खेला! BJP 148 सीटों पर आगे

TV 24 Network May 4, 2026 0
West Bengal Election Result 2026 Live
West Bengal Election Result 2026 Live

Lucknow Desk: पश्चिम बंगाल से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां चुनावी रुझानों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। लेकिन फिलहाल बाजी बीजेपी के हाथ में जाती दिख रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी करीब 148 सीटों पर आगे चल रही है, जो कि अपने आप में बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।

वहीं सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी भी पीछे नहीं है और कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। लेकिन रुझानों ने इतना तो साफ कर दिया है कि इस बार पश्चिम बंगाल में मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का होने वाला है।

राज्य की राजनीति में हमेशा से टीएमसी का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार बीजेपी ने जोरदार चुनौती पेश की है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

फिलहाल सबकी नजरें फाइनल नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि बंगाल में किसका होगा असली खेला

Tags

West-Bengal-West-Bengal-Election-Result-2026-Live Election-Result-2026 Breaking-News
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

Election

View more
Thalapathy Vijay
Tamil Nadu में TVK की एंट्री से बदला खेल, DMK-AIADMK को कड़ी टक्कर

Lucknow Desk: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तमिलनाडु से आ रही है, जहां फिल्म स्टार थलपति विजय ने राजनीति में जोरदार एंट्री मार दी है। शुरुआती रुझानों में विजय की पार्टी तमिलागा वेट्री कज़गम (TVK) करीब 100 सीटों पर आगे बताई जा रही थी। हालांकि चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, TVK फिलहाल 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं AIADMK 44 और सत्तारूढ़ DMK 20 सीटों पर आगे चल रही है। सबसे चौंकाने वाली खबर ये है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे हैं।   DMK vs AIADMK के बीच अब तीसरी ताकत तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय से दो ध्रुवों—DMK और AIADMK—के बीच घूमती रही है। लेकिन TVK की एंट्री ने इस समीकरण को पूरी तरह बदल दिया है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो TVK राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। खंडित जनादेश की स्थिति में विजय “किंगमेकर” बन सकते हैं या फिर सीधे मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक सकते हैं। यानि, विजय अब सिर्फ नए खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरी सियासी लड़ाई के केंद्र बन चुके हैं।   कैसा रहा विजय का सफर? बता दें कि थलपति विजय का फिल्मी करियर बेहद सफल रहा है। उन्होंने 65 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें “Master” और “Theri” जैसी फिल्में सुपरहिट रही हैं। तमिल सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शामिल है। एक फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं।   सुपरस्टार रजनीकांत के बड़े फैन बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 420 करोड़ की नेटवर्थ, 120 करोड़ सालाना कमाई है। विजय सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं।   2021 के मुकाबले कितना बदला माहौल? 2021 में तमिलनाडु में DMK का दबदबा था, अब नई तस्वीर सामने आ रही है। 2021 के तमिलनाडु चुनाव में:   DMK: 159 सीटें (37.7% वोट शेयर)   AIADMK: 75 सीटें (33.3% वोट शेयर)   लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह बदलती दिख रही है।   फिलहाल, तमिलनाडु की राजनीति में ये चुनाव किसी फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं लग रहा। थलपति विजय की एंट्री ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है और अगर रुझान सही साबित होते हैं, तो राज्य को जल्द ही नया राजनीतिक हीरो मिल सकता है।

TV 24 Network May 4, 2026 0
West Bengal Election Result 2026 Live

West Bengal Election Result 2026: West Bengal में बड़ा खेला! BJP 148 सीटों पर आगे

Mamata Banerjee

West Bengal Elections 2026: मतदान के दिन Mamata Banerjee का बदला अंदाज, बूथ-बूथ जाकर लिया हालात का जायजा

Shankaracharya Avimukteshwaranand

Shankaracharya Avimukteshwaranand ने दुखी मन से छोड़ा माघ मेला तो भयकंर बरसे Akhilesh Yadav!

Tejashwi Yadav के आरोप से सियासत में सनसनी! क्यों बंद कराए जा रहे होटल के CCTV?

Lucknow Desk: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर घमासान मचा हुआ है। 11 नवंबर यानी कल दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है। मतदान से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर एनडीए और केंद्र सरकार की नींद उड़ा दी है यानी तेजस्वी यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी ने अपने पोस्ट में लिखा, प्रथम चरण के बाद 𝐍𝐃𝐀 खेमे में भारी गमगीन माहौल है। हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फ़ोन पर धमकी दे रहे है। जहां ठहरते है उस होटल के 𝐂𝐂𝐓𝐕 बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते है। अभी 𝐂𝐌 आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के भूंजा पार्टी की मित्र मंडली के 𝐄𝐃 के चंगुल में फंसे महाभ्रष्ट अधिकारी फ़ोन कर अधिकारियों को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा वोटिंग के दिन तक डिटेन करने, महागठबंधन समर्थित मजबूत बूथों को डिस्टर्ब करने संबंधित निर्देश दिए जा रहे है। संबंधित रेंज के अधिकारी बैठक कर रहे है। बदलाव निश्चित है इसलिए अधिकारी फ़ोन करने वाले का स्क्रीनशॉट तक हमें भेज रहे है। बिहार सरकार के ईमानदार अधिकारी बिना रिटायर्ड अधिकारियों के दबाव में आए संविधान सम्मत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। दो गुजराती येनकेन प्रकारेण बिहार पर कब्जा करना चाहते है। वो बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते है। बिहार की जनता संविधान विरोधी कार्य करने वाले बेगैरत बे-ज़मीर सत्ताधारी नेताओं को कड़ा सबक सिखाने के लिए एक पैर पर खड़ी है। गणतंत्र की जननी बिहार में इनकी वोट चोरी हरगिज नहीं चलेगी। जनता हर प्रकार से यानि हर प्रकार से इनकी वोट चोरी और लोकतंत्र की डकैती रोकने के लिए तैयार है। जय हिंद! जय बिहार! बता दें, तेजस्वी यादव का यह बयान चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले आया है, वहीं 11 नवंबर यानी कल 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होना है। 14 नवंबर को रिजल्ट की घोषणा हो जाएगी।

TV 24 Network November 10, 2025 0

Tejashwi Yadav की बढ़ी मुश्किलें, बड़े भाई ने खोला मार्चा

Awadhesh Prasad

सपा सांसद Awadhesh Prasad का बिहार में ऐलान, 2027 में अखिलेश की बनेगी सरकार

Bihar News: ‘पप्पू, टप्पू और अप्पू…महागठबंधन के तीन बंदर’, CM Yogi ने ये बात क्यों कही?

Anant Singh
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

TV 24 Network October 31, 2025 0

0 Comments