पूर्वोत्तर भारत में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) की बैठक में असम के सिलचर के पास डोलू में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस परियोजना पर करीब 2,014 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नए एयरपोर्ट का निर्माण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ओर से किया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इस परियोजना से दक्षिण असम के साथ-साथ आसपास के पूर्वोत्तर राज्यों में भी हवाई आवागमन पहले से अधिक आसान होगा।
यह नया एयरपोर्ट असम के कछार जिले में स्थित डोलू क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। यह इलाका बराक घाटी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रस्तावित एयरपोर्ट में आधुनिक सुविधाओं से युक्त टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसका कुल क्षेत्रफल 12,351 वर्ग मीटर होगा। इसे इस तरह तैयार किया जाएगा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और भविष्य में जरूरत के अनुसार इसका विस्तार भी किया जा सके।
परियोजना के तहत 2,705 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया जाएगा। यह रनवे कोड-4C मानकों के अनुरूप होगा और एयरबस A320 जैसे विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त रहेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट पर नया एप्रन भी तैयार किया जाएगा, जहां एक समय में छह A320 विमानों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। साथ ही एक अलग आइसोलेशन बे भी बनाया जाएगा।
प्रस्तावित एयरपोर्ट को व्यस्त समय में 800 यात्रियों को संभालने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें 400 यात्रियों के आगमन और 400 यात्रियों के प्रस्थान की क्षमता शामिल होगी। इसके अलावा एयरपोर्ट की सालाना यात्री क्षमता लगभग 10.1 लाख रहने का अनुमान है।
टर्मिनल भवन में आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ पर्यावरण के अनुकूल निर्माण तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें ग्रीन बिल्डिंग के सिद्धांतों को ध्यान में रखा जाएगा, ताकि ऊर्जा और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके।
फिलहाल सिलचर एयरपोर्ट भारतीय वायुसेना के कुंभिरग्राम एयरफोर्स स्टेशन के परिसर में सिविल एन्क्लेव के रूप में संचालित होता है। मौजूदा एयरपोर्ट पर परिचालन और जगह से जुड़ी कई सीमाएं हैं। यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के कारण मौजूदा सुविधाओं पर दबाव बढ़ रहा है। इसके अलावा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं है।
ऐसे में डोलू में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित करने का फैसला लिया गया है। इससे मौजूदा एयरपोर्ट पर निर्भरता कम करने और भविष्य में बढ़ने वाली हवाई यातायात की जरूरत पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
नए एयरपोर्ट से बराक घाटी के अलावा मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और पूर्वोत्तर के अन्य क्षेत्रों को भी बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है और व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।
इसके अलावा एयरपोर्ट के जरिए पूर्वोत्तर क्षेत्र में पैदा होने वाले फल, सब्जियां और अन्य जल्दी खराब होने वाले कृषि एवं बागवानी उत्पादों को दूसरे बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होगी। इससे स्थानीय किसानों और कारोबारियों को भी लाभ मिलने की संभावना है।
इस परियोजना का पूरा वित्तपोषण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अपने आंतरिक संसाधनों से करेगा। हालांकि, सरकार की ओर से अभी निर्माण कार्य शुरू होने और एयरपोर्ट के संचालन की निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
बिहार की राजधानी पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल के शुरू होने के बावजूद यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले छह महीनों के आंकड़ों के मुताबिक, एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में 9.1 प्रतिशत की कमी आई है। यह गिरावट ऐसे समय में सामने आई है, जब एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नए टर्मिनल के जरिए यात्रियों को बेहतर अनुभव देने की कोशिश की जा रही है। छह महीने के आंकड़ों में आई गिरावट रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-सितंबर की अवधि के आंकड़ों के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 9.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस आंकड़े ने एयरपोर्ट प्रशासन और विमानन क्षेत्र से जुड़े लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। आमतौर पर नए टर्मिनल और बेहतर सुविधाओं के विस्तार के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद रहती है, लेकिन यहां इसके उलट स्थिति देखने को मिली है। नए टर्मिनल से बढ़ी थीं उम्मीदें पटना एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का निर्माण यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसका उद्देश्य एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाना, भीड़भाड़ कम करना और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नए टर्मिनल में बेहतर चेक-इन व्यवस्था, प्रतीक्षालय और अन्य यात्री सुविधाओं पर ध्यान दिया गया है। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या में आई गिरावट ने कई सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, केवल नए टर्मिनल की शुरुआत से यात्रियों की संख्या में तत्काल बढ़ोतरी होना जरूरी नहीं है। इसके लिए उड़ानों की उपलब्धता, किराया, कनेक्टिविटी और आसपास के एयरपोर्ट की सेवाएं भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट का असर बिहार में हवाई सेवाओं का विस्तार भी पटना एयरपोर्ट के यात्रियों की संख्या पर असर डाल सकता है। दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू होने के बाद राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों के यात्रियों को अपने नजदीकी एयरपोर्ट से यात्रा करने का विकल्प मिला है। पहले उत्तर बिहार और सीमांचल के कई यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए पटना पहुंचना पड़ता था। अब स्थानीय एयरपोर्ट से सुविधाएं मिलने के कारण यात्रियों का कुछ हिस्सा दूसरे एयरपोर्ट की ओर जा सकता है। आगे कनेक्टिविटी पर रहेगी नजर पटना एयरपोर्ट के लिए आने वाले समय में उड़ानों की संख्या, नए रूट और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं अहम रहेंगी। एयरपोर्ट की वास्तविक क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए विमानन कंपनियों की भागीदारी और कनेक्टिविटी बढ़ाना भी जरूरी होगा। अब देखना होगा कि आने वाले महीनों में यात्रियों की संख्या में सुधार होता है या गिरावट का यह सिलसिला जारी रहता है।
पूर्वोत्तर भारत में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) की बैठक में असम के सिलचर के पास डोलू में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस परियोजना पर करीब 2,014 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नए एयरपोर्ट का निर्माण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ओर से किया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इस परियोजना से दक्षिण असम के साथ-साथ आसपास के पूर्वोत्तर राज्यों में भी हवाई आवागमन पहले से अधिक आसान होगा। डोलू में बनेगा आधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट यह नया एयरपोर्ट असम के कछार जिले में स्थित डोलू क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। यह इलाका बराक घाटी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रस्तावित एयरपोर्ट में आधुनिक सुविधाओं से युक्त टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसका कुल क्षेत्रफल 12,351 वर्ग मीटर होगा। इसे इस तरह तैयार किया जाएगा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और भविष्य में जरूरत के अनुसार इसका विस्तार भी किया जा सके। परियोजना के तहत 2,705 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया जाएगा। यह रनवे कोड-4C मानकों के अनुरूप होगा और एयरबस A320 जैसे विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त रहेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट पर नया एप्रन भी तैयार किया जाएगा, जहां एक समय में छह A320 विमानों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। साथ ही एक अलग आइसोलेशन बे भी बनाया जाएगा। पीक आवर में 800 यात्रियों को संभाल सकेगा एयरपोर्ट प्रस्तावित एयरपोर्ट को व्यस्त समय में 800 यात्रियों को संभालने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें 400 यात्रियों के आगमन और 400 यात्रियों के प्रस्थान की क्षमता शामिल होगी। इसके अलावा एयरपोर्ट की सालाना यात्री क्षमता लगभग 10.1 लाख रहने का अनुमान है। टर्मिनल भवन में आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ पर्यावरण के अनुकूल निर्माण तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें ग्रीन बिल्डिंग के सिद्धांतों को ध्यान में रखा जाएगा, ताकि ऊर्जा और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके। मौजूदा सिलचर एयरपोर्ट पर बढ़ रहा दबाव फिलहाल सिलचर एयरपोर्ट भारतीय वायुसेना के कुंभिरग्राम एयरफोर्स स्टेशन के परिसर में सिविल एन्क्लेव के रूप में संचालित होता है। मौजूदा एयरपोर्ट पर परिचालन और जगह से जुड़ी कई सीमाएं हैं। यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के कारण मौजूदा सुविधाओं पर दबाव बढ़ रहा है। इसके अलावा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में डोलू में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित करने का फैसला लिया गया है। इससे मौजूदा एयरपोर्ट पर निर्भरता कम करने और भविष्य में बढ़ने वाली हवाई यातायात की जरूरत पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है। पर्यटन, कारोबार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा नए एयरपोर्ट से बराक घाटी के अलावा मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और पूर्वोत्तर के अन्य क्षेत्रों को भी बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है और व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट के जरिए पूर्वोत्तर क्षेत्र में पैदा होने वाले फल, सब्जियां और अन्य जल्दी खराब होने वाले कृषि एवं बागवानी उत्पादों को दूसरे बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होगी। इससे स्थानीय किसानों और कारोबारियों को भी लाभ मिलने की संभावना है। इस परियोजना का पूरा वित्तपोषण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अपने आंतरिक संसाधनों से करेगा। हालांकि, सरकार की ओर से अभी निर्माण कार्य शुरू होने और एयरपोर्ट के संचालन की निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta और कांग्रेस के बीच चल रहा विवाद अब बातचीत तक पहुंच गया है। मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को Meta के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इस बैठक में कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंध, पोस्ट हटाने और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। यह विवाद उस समय और बढ़ गया था, जब भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने Meta के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया था। Meta अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं से की बातचीत रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Meta की ओर से भारत में पब्लिक पॉलिसी के वरिष्ठ निदेशक अमन जैन और पब्लिक पॉलिसी प्रोग्राम्स की निदेशक नताशा जोग बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ राजनीतिक अकाउंट और पोस्ट को प्रतिबंधित किए जाने को लेकर अपनी चिंताएं सामने रखीं। कांग्रेस का आरोप है कि पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई पारदर्शी तरीके से नहीं की जा रही है। पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर किन नियमों और प्रक्रियाओं के आधार पर राजनीतिक पोस्ट को हटाया जाता है या अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया जाता है। युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद बढ़ा विवाद Meta और कांग्रेस के बीच यह बातचीत ऐसे समय हुई है, जब पिछले कुछ दिनों से इस मामले को लेकर राजनीतिक तनाव बना हुआ है। 20 नवंबर को भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में Meta के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान हैदराबाद में कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस और सुरक्षा कर्मियों के साथ झड़प भी हुई। मुंबई में भी Meta कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस की मांग थी कि प्रतिबंधित किए गए नेताओं के Instagram अकाउंट बहाल किए जाएं और कंपनी इस कार्रवाई के पीछे की वजह स्पष्ट करे। युवा कांग्रेस से जुड़े नेताओं के मुताबिक, प्रदर्शन के बाद दो प्रभावित अकाउंट बहाल किए गए थे। हालांकि, संगठन ने दावा किया कि कई पत्रकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और सरकार की आलोचना करने वाले लोगों के अकाउंट अब भी प्रतिबंधित हैं। Meta ने नियमों के पालन की बात कही इस पूरे विवाद पर Meta का कहना है कि कंपनी भारत में लागू कानूनों और नियमों के अनुसार कंटेंट पर कार्रवाई करती है। कंपनी ने राजनीतिक रूप से तटस्थ रहने की बात भी कही है। वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विपक्षी आवाजों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है। Meta के आंकड़ों के अनुसार, 2026 की पहली छमाही में भारत में स्थानीय कानूनों के तहत 54 लाख से अधिक पोस्ट या अकाउंट पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। यह संख्या 2025 के पूरे साल में की गई लगभग 70 हजार ऐसी कार्रवाइयों से काफी अधिक है। कंपनी ने इस बढ़ोतरी के पीछे भारत के बदले हुए आईटी नियमों और कानूनी आवश्यकताओं को प्रमुख वजह बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जवाबदेही और निष्पक्षता पर उठे सवाल इस विवाद ने भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जवाबदेही और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर नई बहस छेड़ दी है। एक ओर सरकार का कहना है कि गैरकानूनी, सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले कंटेंट को हटाना जरूरी है। वहीं, विपक्षी दल और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े संगठन कंटेंट हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। फिलहाल Meta और कांग्रेस के बीच हुई बैठक से किसी ठोस समझौते या सभी प्रतिबंधित अकाउंट बहाल करने के फैसले की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि कंपनी कांग्रेस की शिकायतों पर क्या कदम उठाती है और सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया को लेकर कितना स्पष्टीकरण देती है।