भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अब क्रिकेट के मैदान के साथ राजनीति में भी नई भूमिका निभाते नजर आएंगे। क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने वाले चहल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद उनके राजनीतिक सफर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उनकी यह नई भूमिका क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा नहीं है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से 21 नवंबर 2026 को OBC मोर्चा के नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की गई। इसी सूची में युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल किया गया। उन्हें दिल्ली से विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जगह दी गई है। पार्टी के इस संगठनात्मक फेरबदल में अलग-अलग राज्यों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
चहल की नियुक्ति को लेकर भाजपा के OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चहल ने इससे पहले अमरपाल मौर्य से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राजनीति में रुचि दिखाई और भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
भाजपा के OBC मोर्चा में शामिल किए जाने के बाद युजवेंद्र चहल ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें संगठन के साथ जुड़कर काम करने का अवसर मिला है। उनकी इस नई भूमिका के बाद प्रशंसकों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि चहल संगठन में अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभाते हैं।
भाजपा ने केवल चहल को ही नहीं, बल्कि OBC मोर्चा के संगठन में कई अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई सूची में सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 37 सदस्यों वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है।
उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गजेंद्र यादव को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से नेताओं को शामिल करके संगठनात्मक ढांचे को नया स्वरूप दिया है।
युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट के सफल लेग स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने करियर में उन्होंने वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कई यादगार प्रदर्शन किए हैं।
चहल ने भारत के लिए 72 वनडे मुकाबलों में 121 विकेट और 80 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 96 विकेट हासिल किए हैं। वर्ष 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए टी-20 मुकाबले में उन्होंने 25 रन देकर छह विकेट लिए थे। यह प्रदर्शन उनके करियर के सबसे यादगार प्रदर्शनों में शामिल है।
आईपीएल में भी चहल का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। वर्ष 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 27 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की थी। वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने थे।
अक्टूबर 2026 में चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, लेकिन उन्होंने वनडे और टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए खेलने की इच्छा बरकरार रखी थी। अब भाजपा के OBC मोर्चा में मिली नई जिम्मेदारी उनके करियर का एक नया पहलू है।
इस नियुक्ति के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि चहल क्रिकेट के साथ अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अब क्रिकेट के मैदान के साथ राजनीति में भी नई भूमिका निभाते नजर आएंगे। क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने वाले चहल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद उनके राजनीतिक सफर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उनकी यह नई भूमिका क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा नहीं है। 21 नवंबर को हुई नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से 21 नवंबर 2026 को OBC मोर्चा के नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की गई। इसी सूची में युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल किया गया। उन्हें दिल्ली से विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जगह दी गई है। पार्टी के इस संगठनात्मक फेरबदल में अलग-अलग राज्यों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चहल की नियुक्ति को लेकर भाजपा के OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चहल ने इससे पहले अमरपाल मौर्य से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राजनीति में रुचि दिखाई और भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर चहल ने दी प्रतिक्रिया भाजपा के OBC मोर्चा में शामिल किए जाने के बाद युजवेंद्र चहल ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें संगठन के साथ जुड़कर काम करने का अवसर मिला है। उनकी इस नई भूमिका के बाद प्रशंसकों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि चहल संगठन में अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभाते हैं। भाजपा के OBC मोर्चा में कई नई नियुक्तियां भाजपा ने केवल चहल को ही नहीं, बल्कि OBC मोर्चा के संगठन में कई अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई सूची में सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 37 सदस्यों वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गजेंद्र यादव को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से नेताओं को शामिल करके संगठनात्मक ढांचे को नया स्वरूप दिया है। क्रिकेट में भी रहा है शानदार रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट के सफल लेग स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने करियर में उन्होंने वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। चहल ने भारत के लिए 72 वनडे मुकाबलों में 121 विकेट और 80 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 96 विकेट हासिल किए हैं। वर्ष 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए टी-20 मुकाबले में उन्होंने 25 रन देकर छह विकेट लिए थे। यह प्रदर्शन उनके करियर के सबसे यादगार प्रदर्शनों में शामिल है। आईपीएल में भी चहल का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। वर्ष 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 27 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की थी। वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने थे। अक्टूबर 2026 में चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, लेकिन उन्होंने वनडे और टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए खेलने की इच्छा बरकरार रखी थी। अब भाजपा के OBC मोर्चा में मिली नई जिम्मेदारी उनके करियर का एक नया पहलू है। इस नियुक्ति के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि चहल क्रिकेट के साथ अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी व्यवस्था और मतदाता पहचान को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग के सामने कुछ अहम सुझाव रखे हैं। उन्होंने आधार से लिंक वोटिंग, बायोमेट्रिक पहचान और मेटल वोटर कार्ड बनाने की मांग की है। सपा प्रमुख का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से चुनाव में फर्जी मतदान और पहचान से जुड़ी गड़बड़ियों को रोकने में मदद मिल सकती है। आधार से लिंक हो वोटिंग की व्यवस्था अखिलेश यादव ने सुझाव दिया कि मतदाता पहचान को आधार से जोड़ने की व्यवस्था पर विचार किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि इससे एक व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करने में आसानी हो सकती है और फर्जी पहचान के आधार पर मतदान करने की आशंका कम हो सकती है। हालांकि, आधार और मतदाता पहचान को जोड़ने के मामले में निजता, डेटा सुरक्षा और कानूनी प्रावधानों का ध्यान रखना भी जरूरी है। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी नए बदलाव को लागू करने से पहले संबंधित नियमों और चुनाव आयोग की अनुमति की आवश्यकता होगी। बायोमेट्रिक पहचान से मतदान का सुझाव सपा प्रमुख ने मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक पहचान की व्यवस्था लागू करने का सुझाव भी दिया। इसके तहत मतदाता की पहचान फिंगरप्रिंट या अन्य जैविक पहचान के माध्यम से सत्यापित की जा सकती है। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदान करने पहुंचा व्यक्ति वास्तविक मतदाता ही हो। हालांकि, बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने में तकनीकी सुविधाओं, मशीनों की उपलब्धता और पहचान सत्यापन में होने वाली संभावित समस्याओं पर भी विचार करना होगा। मेटल वोटर कार्ड बनाने की मांग अखिलेश यादव ने मजबूत मेटल वोटर कार्ड बनाने का सुझाव भी दिया है। उनका मानना है कि धातु से बने कार्ड सामान्य कार्ड की तुलना में अधिक टिकाऊ हो सकते हैं। इससे कार्ड के खराब होने और उसकी नकल किए जाने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है। इस सुझाव को लेकर भी चुनाव आयोग को तकनीकी और आर्थिक पहलुओं का मूल्यांकन करना होगा। देश में करोड़ों मतदाता हैं, ऐसे में नए कार्ड बनाने और वितरित करने की प्रक्रिया बड़ी जिम्मेदारी होगी। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सियासी चर्चा उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची और मतदान की पारदर्शिता राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे बनते जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी लगातार चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर अपनी बात रख रही है। अखिलेश यादव की इन मांगों के बाद चुनाव आयोग की भूमिका और संभावित बदलावों को लेकर चर्चा तेज हो सकती है। फिलहाल आधार लिंक वोटिंग, बायोमेट्रिक पहचान और मेटल वोटर कार्ड को लेकर ये सुझाव हैं।
Lucknow Desk: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तमिलनाडु से आ रही है, जहां फिल्म स्टार थलपति विजय ने राजनीति में जोरदार एंट्री मार दी है। शुरुआती रुझानों में विजय की पार्टी तमिलागा वेट्री कज़गम (TVK) करीब 100 सीटों पर आगे बताई जा रही थी। हालांकि चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, TVK फिलहाल 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं AIADMK 44 और सत्तारूढ़ DMK 20 सीटों पर आगे चल रही है। सबसे चौंकाने वाली खबर ये है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे हैं। DMK vs AIADMK के बीच अब तीसरी ताकत तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय से दो ध्रुवों—DMK और AIADMK—के बीच घूमती रही है। लेकिन TVK की एंट्री ने इस समीकरण को पूरी तरह बदल दिया है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो TVK राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। खंडित जनादेश की स्थिति में विजय “किंगमेकर” बन सकते हैं या फिर सीधे मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक सकते हैं। यानि, विजय अब सिर्फ नए खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरी सियासी लड़ाई के केंद्र बन चुके हैं। कैसा रहा विजय का सफर? बता दें कि थलपति विजय का फिल्मी करियर बेहद सफल रहा है। उन्होंने 65 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें “Master” और “Theri” जैसी फिल्में सुपरहिट रही हैं। तमिल सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शामिल है। एक फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। सुपरस्टार रजनीकांत के बड़े फैन बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 420 करोड़ की नेटवर्थ, 120 करोड़ सालाना कमाई है। विजय सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। 2021 के मुकाबले कितना बदला माहौल? 2021 में तमिलनाडु में DMK का दबदबा था, अब नई तस्वीर सामने आ रही है। 2021 के तमिलनाडु चुनाव में: DMK: 159 सीटें (37.7% वोट शेयर) AIADMK: 75 सीटें (33.3% वोट शेयर) लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह बदलती दिख रही है। फिलहाल, तमिलनाडु की राजनीति में ये चुनाव किसी फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं लग रहा। थलपति विजय की एंट्री ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है और अगर रुझान सही साबित होते हैं, तो राज्य को जल्द ही नया राजनीतिक हीरो मिल सकता है।