Lucknow Desk: बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी अनुमंडल से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आमतौर पर प्यार और शादी की कहानियां युवाओं के बीच सुनने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मामला 60 साल के एक बुजुर्ग और एक महिला के प्रेम संबंध का है। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों की चर्चा जब पूरे गांव में फैल गई, तो मामला पंचायत तक पहुंच गया। काफी देर तक चली पंचायत के बाद आखिरकार गांव वालों ने दोनों की मंदिर में शादी करा दी।
लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे बुजुर्ग और महिला
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग और महिला लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। गांव के लोगों को जब इसकी भनक लगी, तो तरह-तरह की बातें होने लगीं। कुछ लोग इसका विरोध करने लगे, जबकि कई लोगों ने दोनों के रिश्ते को सही ठहराया। देखते ही देखते मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
हंगामें को देखते हुए पंचायत ने लिया फैसला
गांव में बढ़ते हंगामे को देखते हुए पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों पक्षों के लोगों के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे। काफी विचार-विमर्श के बाद पंचायत ने फैसला लिया कि अगर दोनों अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं, तो उन्हें सामाजिक मान्यता दे दी जाए। इसके बाद गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहे और पूरे रस्मो-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई प्रेम कहानी
शादी के बाद से यह अनोखी प्रेम कहानी इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस खबर को जमकर शेयर कर रहे हैं। कोई इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहा है, तो कोई उम्र के इस पड़ाव में शादी को लेकर हैरानी जता रहा है। चाय की दुकानों से लेकर गांव की चौपाल तक हर जगह इसी शादी की चर्चा हो रही है।
ग्रामीणों का क्या है कहना?
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते थे, इसलिए पंचायत ने समाज और परिवार के बीच विवाद बढ़ने से पहले शादी कराने का फैसला लिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्यार उम्र नहीं देखता और इंसान को जीवन के किसी भी मोड़ पर साथी की जरूरत महसूस हो सकती है।
फैसले के बाद अब माहौल हुआ शांत
फिलहाल यह शादी पूरे कटिहार जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे अनोखी प्रेम कहानी के रूप में देख रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि पहले मामला विवाद की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पंचायत के फैसले के बाद अब माहौल शांत है और दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे हैं।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
Lucknow Desk: चुनाव आयोग ने देश के बड़े हिस्से में मतदाता सूची को अपडेट और सही करने के लिए तीसरे चरण के तहत SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा कर दी है। इस चरण में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कुल 16 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश शामिल किए गए हैं। आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी ताकि हर मतदाता तक सही जानकारी पहुंच सके और वोटर लिस्ट पूरी तरह त्रुटिरहित बनाई जा सके। इस बार का SIR अभियान बेहद व्यापक है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर लगभग पूरा देश इसके दायरे में आ रहा है। इन तीन क्षेत्रों के लिए अलग से कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करेंगे। साथ ही राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त लगभग 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी इस काम में सहयोग करेंगे। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटे नहीं और किसी भी गलत एंट्री को हटाया जा सके। कुल मिलाकर लगभग 36.73 करोड़ मतदाताओं तक यह अभियान पहुंचेगा। राज्यों में SIR का चरणबद्ध शेड्यूल चुनाव आयोग ने अलग-अलग राज्यों के लिए अलग समय निर्धारित किया है ताकि काम व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सके। ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में 1 जुलाई से SIR प्रक्रिया शुरू होगी। इन क्षेत्रों में फाइनल वोटर लिस्ट 6 सितंबर को जारी की जाएगी। दादरा और नगर हवेली तथा दमन-दीव जैसे केंद्रशासित प्रदेशों में भी इसी समय के आसपास प्रक्रिया चलेगी। उत्तराखंड में भी 1 जुलाई से मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होगा और इसकी अंतिम सूची 15 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में SIR की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसका अंतिम परिणाम 22 सितंबर को सामने आएगा। अक्टूबर से शुरू होगा बड़ा चरण सबसे बड़ा चरण 1 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण राज्य शामिल हैं। तेलंगाना और पंजाब में इस तारीख से वोटर लिस्ट की गहन समीक्षा शुरू की जाएगी। खास बात यह है कि पंजाब में यह प्रक्रिया चुनाव से पहले पूरी कर ली जाएगी। इसी समय कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में भी SIR की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा नगालैंड में भी 1 अक्टूबर से यह काम शुरू होकर 22 नवंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है। त्रिपुरा में यह प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगी, जिससे वहां भी अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी। बता दें कि यह SIR अभियान देश के लोकतंत्र को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। करोड़ों मतदाताओं तक पहुंचकर वोटर लिस्ट को सही और अपडेट करना इस प्रक्रिया का मुख्य लक्ष्य है। आने वाले महीनों में यह अभियान पूरे देश में चुनावी तैयारियों को एक नई दिशा देगा।
Lucknow Desk: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने एक बार फिर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। इस बार राहुल गांधी ने सीधे-सीधे ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया है और दावा किया है कि बीजेपी के कई सांसद ऐसे हैं जो इसी वजह से जीतकर संसद पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि वोट चोरी के जरिए कभी सीटें छीनी जाती हैं, तो कभी पूरी सरकार ही हड़प ली जाती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में बीजेपी के 240 सांसदों में से लगभग हर छठा सांसद ‘वोट चोरी’ से जीता है। राहुल ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या ऐसे सांसदों को बीजेपी की ही भाषा में ‘घुसपैठिया’ कहा जाना चाहिए? उन्होंने चुनाव प्रक्रिया, वोटर लिस्ट और संस्थाओं की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए। हरियाणा का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि वहां तो पूरी सरकार ही ‘घुसपैठिया’ है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग संस्थाओं को कंट्रोल करते हैं, उन्हें सच्चाई से डर लगता है। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि अगर चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष हो जाएं, तो बीजेपी 140 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएगी। अब इस बयान के बाद सियासी माहौल और गर्म होने वाला है।
Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल करीब 1 लाख पुलिस भर्ती निकालने का ऐलान किया है। सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के जरिए ये भर्ती पूरी की जाएगी। इसमें सिपाही, सब इंस्पेक्टर, होमगार्ड और कई अन्य पद शामिल होंगे। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने 936 हेड ऑपरेटर को नियुक्ति पत्र भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार लगातार पुलिस विभाग को मजबूत करने पर काम कर रही है। सीएम योगी ने ये भी बताया कि साल 2017 से पहले यूपी में सिर्फ 3 हजार पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग की क्षमता थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर काफी बड़ा कर दिया गया है। हाल ही में 60 हजार से ज्यादा सिपाहियों ने सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी की है। बता दें कि 2024 में भी 60,244 सिपाहियों की भर्ती निकाली गई थी, जिसमें लाखों युवाओं ने आवेदन किया था। अब जल्द ही इनकी पोस्टिंग भी शुरू होगी। ऐसे में ये नई भर्ती यूपी के युवाओं के लिए बड़ा मौका मानी जा रही है।