INDIA

Mega Career Conclave 2026 का आयोजन, Dr. Satyendra Kushwaha ने दिया बड़ा संदेश!

TV 24 Network May 11, 2026 0
Mega Career Conclave 2026 का आयोजन
Mega Career Conclave 2026 का आयोजन

Lucknow Desk: राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार, 10 मई को प्रतियोगी छात्रों के भविष्य को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘मेगा करियर कॉन्क्लेव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन TV24 Network के एमडी डॉ. सत्येंद्र कुशवाहा और ब्रेनफ्रा IAS के एमडी अतुल शाक्य द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में करियर गाइडेंस, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सफलता की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

कॉन्क्लेव में TV24 Network के एमडी डॉ. सत्येंद्र कुशवाहा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा, ताकि कोई भी छात्र संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से दूर न रहे।

 

वहीं, ब्रेनफ्रा IAS के एमडी अतुल शाक्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासन बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य पर फोकस रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने की सलाह दी।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़े सवालों के जवाब भी प्राप्त किए। कॉन्क्लेव में मोटिवेशनल सेशन और करियर काउंसलिंग का भी आयोजन किया गया, जिसे छात्रों ने काफी सराहा।

 

कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और इसे छात्रों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया।

Tags

Lucknow-News Mega-Career-Conclave-2026 Lucknow Brainfra IAS Event
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

नोएडा के सेक्टर-94 में निर्माणाधीन जापानी पार्क का दृश्य
नोएडा में दिसंबर तक खुलेगा जापानी पार्क, 15 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा निर्माण

उत्तर प्रदेश के नोएडा में घूमने-फिरने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक नया आकर्षण तैयार हो रहा है। सेक्टर-94 में बन रहा जापानी पार्क इस साल के अंत तक आम लोगों के लिए खोले जाने की तैयारी है। नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, पार्क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। पहले इसे अक्टूबर के अंत तक खोलने की योजना थी, लेकिन काम में देरी होने के कारण अब दिसंबर तक उद्घाटन का लक्ष्य रखा गया है।   करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पार्क जापानी पार्क का निर्माण लगभग नौ एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पार्क को जापानी संस्कृति, प्रकृति, शांति और आध्यात्मिकता की अवधारणा पर विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहर के लोगों को हरियाली के बीच आराम करने और मनोरंजन का अवसर उपलब्ध कराना है।   दिसंबर तक खुलने की उम्मीद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, पार्क का काम पूरा करने के लिए समयसीमा बढ़ाई गई है। निर्माण कार्य में देरी के बाद अब दिसंबर के मध्य तक इसे खोलने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, आम लोगों के लिए प्रवेश शुरू होने की अंतिम तारीख की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।   जापानी गार्डन और जेन गार्डन होंगे खास इस पार्क में जापानी शैली के बगीचे और जेन गार्डन तैयार किए जा रहे हैं। जेन गार्डन जापानी परंपरा से जुड़ा ऐसा उद्यान होता है, जिसे शांति, ध्यान और आत्मचिंतन के लिए जाना जाता है। इन विशेषताओं के कारण पार्क अन्य सामान्य सार्वजनिक उद्यानों से अलग अनुभव दे सकता है।   झरने, छोटे पुल और अनोखे झूले पार्क में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए कई आकर्षण विकसित किए जा रहे हैं। इनमें ड्रैगन के आकार का झूला, थीम आधारित झूले, सेल्फी पॉइंट, झरने और छोटे पुल शामिल हैं। इसके अलावा, यहां दो जल क्षेत्र बनाए जा रहे हैं। इनके आसपास घूमने और प्राकृतिक दृश्य देखने की सुविधा विकसित की जा रही है।   पैदल चलने और जॉगिंग के लिए ट्रैक पार्क में वॉकिंग ट्रैक और जॉगिंग ट्रैक भी बनाए जा रहे हैं। इससे आसपास के सेक्टरों में रहने वाले लोगों को सुबह और शाम टहलने के लिए एक नया स्थान मिल सकता है। परियोजना में पौधरोपण और लैंडस्केपिंग का काम भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां मियावाकी तकनीक से पौधे उगाने की योजना है, जिससे समय के साथ घनी हरियाली विकसित करने में मदद मिल सकती है।   सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे कैमरे पार्क में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी योजना है। अधिकारियों के अनुसार, कैमरों की निगरानी के लिए वीडियो वॉल और एक कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जाएगी। इससे सार्वजनिक स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।   आसपास के निवासियों को मिलेगा लाभ सेक्टर-94 के अलावा सेक्टर-95, 96 और 97 तथा आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इस पार्क से लाभ मिलने की उम्मीद है। पार्क शुरू होने के बाद लोगों को मनोरंजन, सैर और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक नया विकल्प मिलेगा।   नोएडा का जापानी पार्क शहर की सार्वजनिक सुविधाओं और हरित क्षेत्रों को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है। हालांकि, इसके खुलने की अंतिम तारीख प्राधिकरण की आगे की घोषणा पर निर्भर करेगी।

TV 24 Network October 14, 2026 0
मध्य प्रदेश सरकार के बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 सरकारी विमान की प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगा ₹234 करोड़ का लग्जरी सरकारी विमान, भोपाल पहुंचने का इंतजार

BPSC 72वीं परीक्षा स्थगित होने और नई तारीख से संबंधित खबर

BPSC 72वीं परीक्षा स्थगित! 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम, जानें नया अपडेट

उत्तर प्रदेश की मिठाई की दुकान पर काउंटर में रखी रंग-बिरंगी खुली मिठाइयां

यूपी में 15 अक्टूबर से मिठाइयों पर लिखनी होगी ‘यूज बाय डेट’, दुकानदारों के लिए नया नियम

लखनऊ के होटल में युवती की मौत के मामले की जांच करती पुलिस
लखनऊ के होटल में युवती की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक होटल की दसवीं मंजिल से गिरकर 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना सोमवार, 12 अक्टूबर की शाम सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के ओमेक्स न्यू हजरतगंज स्थित होटल सेलेस्टियल मैन्योर में हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवती होटल के एक कमरे में ठहरी हुई थी। पुलिस मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।   होटल की दसवीं मंजिल पर ठहरी थी युवती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान समरीन के रूप में हुई है। वह लखनऊ के चौक क्षेत्र की रहने वाली थी। बताया गया है कि युवती सोमवार सुबह सुल्तानपुर निवासी अवनीश नाम के युवक के साथ होटल पहुंची थी। दोनों होटल की दसवीं मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 1037 में ठहरे थे।   प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती शाम करीब छह बजे होटल की इमारत से नीचे गिर गई। होटल के सुरक्षा प्रभारी ने शाम करीब 6:34 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।   फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच के तहत घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो भी तैयार किए गए, ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों को समझने में मदद मिल सके।   पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।   घटना के बाद युवक के होटल से जाने की जानकारी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना के बाद युवती के साथ होटल में ठहरा युवक वहां से चला गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है। हालांकि, युवती की मौत के पीछे क्या कारण रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।   जांच में होटल में मौजूद लोगों की जानकारी, उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की अहम भूमिका हो सकती है। पुलिस सभी तथ्यों का मिलान कर घटना का क्रम समझने का प्रयास कर रही है।   जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी स्थिति इस मामले में फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।   लखनऊ में हुई इस घटना के बाद मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक परिस्थितियों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति अधिक स्पष्ट हो पाएगी।

TV 24 Network October 13, 2026 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रभावित किसानों के लिए राहत राशि जारी करने का कार्यक्रम

यूपी के 9.18 लाख किसानों को ₹493 करोड़ की राहत, CM योगी ने जारी की सहायता राशि

लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर घटा

लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर घटा, लोगों को राहत की उम्मीद

बिहार के भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा नदी के कटाव से बजरंगबली मंदिर और पांच घरों को हुए नुकसान की खबर

भागलपुर के राघोपुर में गंगा कटाव से नुकसान, पांच घर और मंदिर नदी में समाए

लखनऊ में गोमती नदी का बढ़ा जलस्तर और बाढ़ प्रभावित इलाके
लखनऊ में गोमती नदी की बाढ़ से हजारों प्रभावित, कई इलाकों में जलभराव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नदी का पानी रिहायशी बस्तियों और प्रमुख सड़कों तक पहुंचने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 9 अक्टूबर को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, शहर में लगभग 25 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इससे पहले भी गोमती नगर विस्तार और फैजुल्लागंज सहित कई क्षेत्रों में पानी भरने की खबरें सामने आई थीं।   गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी परेशानी गोमती नदी में बढ़े जलस्तर के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी फैल गया है। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कुछ प्रमुख मार्गों और व्यस्त क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली है।   रिहायशी इलाकों में घुसा पानी गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 और फैजुल्लागंज जैसे इलाकों में बाढ़ का असर सामने आया है। घरों में पानी पहुंचने से परिवारों को अपना जरूरी सामान सुरक्षित रखने और रहने की जगह बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कुछ परिवार सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हुए हैं।   पेयजल और बिजली की समस्या बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पेयजल, बिजली और दैनिक जरूरतों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। दूषित पानी से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।   राहत और बचाव कार्यों पर जोर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और निकासी के प्रयास तेज किए हैं। 9 अक्टूबर की एक रिपोर्ट के अनुसार, राहत कार्यों के लिए 52 नावें तैनात की गई हैं। अधिकारियों की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना है।   गोमती का पानी पहुंचा प्रमुख मार्गों तक शहीद पथ और इकाना स्टेडियम के आसपास के क्षेत्रों में भी जलभराव की खबरें सामने आई हैं। कुछ स्थानों पर पानी जमा होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले संबंधित मार्गों की स्थिति की जानकारी लेने की जरूरत है।   जलस्तर में कमी के संकेत, लेकिन खतरा बरकरार 9 अक्टूबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोमती के ऊपरी क्षेत्र में जलस्तर में कुछ कमी दर्ज की गई है। हालांकि, लखनऊ में पानी का असर तुरंत कम होना जरूरी नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, ऊपरी क्षेत्रों से पानी का प्रवाह कम होने के बाद शहर में राहत मिलने में समय लग सकता है।

TV 24 Network October 9, 2026 0
दिल्ली में महिला एवं बाल विकास सम्मेलन में पोषण, बाल सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण पर चर्चा

दिल्ली में महिला एवं बाल विकास सम्मेलन, पोषण और महिला सुरक्षा पर रहेगा फोकस

लखनऊ के मड़ियांव में लापता डॉक्टर की तलाश और एक करोड़ रुपये के लेनदेन की जांच

लखनऊ में 5 अक्टूबर से लापता डॉक्टर का सुराग नहीं, एक करोड़ रुपये के लेनदेन की जांच

नाना पाटेकर का निधन, 75 वर्ष की उम्र में अभिनेता ने ली अंतिम सांस

नाना पाटेकर का निधन: 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

0 Comments

Breaking news
• राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला टला, CEO नियुक्ति पर विराम, चंपत राय-अनिल मिश्रा पर अभी नहीं हुआ अंतिम निर्णय• UP का जलालाबाद अब कहलाएगा परशुरामपुरी, योगी सरकार के फैसले पर लगी मुहर• PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के लिए रवाना, कई अहम समझौतों पर रहेंगी नजर• बारिश का कहर: मुंबई, गुजरात से मध्य प्रदेश तक सड़कों पर सैलाब, बाढ़ और लैंडस्लाइड से जनजीवन बेहाल• होर्मुज से भारत के लिए बड़ी राहत: यूरिया और डीएपी से लदे 15 जहाज पहुंचे, किसानों को मिलेगी समय पर खाद• बिहार के BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की जेल, 2018 हर्ष फायरिंग मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला• ईरान ने फ्रांस और ब्रिटेन को दी कड़ी चेतावनी, होरमुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव• केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: UAPA के तहत 23 पाकिस्तान आधारित आतंकियों को घोषित किया आतंकवादी• भारत में विदेशी पालतू जानवरों का बढ़ता कारोबार, रिपोर्ट में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर जताई चिंता• Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर डिस्काउंट• ई-रिक्शा सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त, BAT-BMS ऐप को ऐप स्टोर्स से हटाने के निर्देश• बेंगलुरु में बड़ा हादसा: पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत• अयोध्या-लखनऊ हाईवे, सड़क हादसा, ट्रक-SUV टक्कर, अयोध्या समाचार, लखनऊ समाचार, उत्तर प्रदेश• राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर की तैयारी• बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव: 12 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला• दिल्ली में आग का तांडव: उत्तम नगर के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर• जापान की प्रधानमंत्री का भारत दौरा, कई बड़े समझौतों की उम्मीद• भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 आज, रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार दोनों टीमें• MERIDIAN HEIGHTS: आधुनिक जीवनशैली, भरोसेमंद निवेश और शानदार भविष्य का नया पता• युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर कोच का भरोसा, भविष्य को लेकर बड़ा दावा • राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला टला, CEO नियुक्ति पर विराम, चंपत राय-अनिल मिश्रा पर अभी नहीं हुआ अंतिम निर्णय• UP का जलालाबाद अब कहलाएगा परशुरामपुरी, योगी सरकार के फैसले पर लगी मुहर• PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के लिए रवाना, कई अहम समझौतों पर रहेंगी नजर• बारिश का कहर: मुंबई, गुजरात से मध्य प्रदेश तक सड़कों पर सैलाब, बाढ़ और लैंडस्लाइड से जनजीवन बेहाल• होर्मुज से भारत के लिए बड़ी राहत: यूरिया और डीएपी से लदे 15 जहाज पहुंचे, किसानों को मिलेगी समय पर खाद• बिहार के BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की जेल, 2018 हर्ष फायरिंग मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला• ईरान ने फ्रांस और ब्रिटेन को दी कड़ी चेतावनी, होरमुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव• केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: UAPA के तहत 23 पाकिस्तान आधारित आतंकियों को घोषित किया आतंकवादी• भारत में विदेशी पालतू जानवरों का बढ़ता कारोबार, रिपोर्ट में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर जताई चिंता• Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर डिस्काउंट• ई-रिक्शा सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त, BAT-BMS ऐप को ऐप स्टोर्स से हटाने के निर्देश• बेंगलुरु में बड़ा हादसा: पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत• अयोध्या-लखनऊ हाईवे, सड़क हादसा, ट्रक-SUV टक्कर, अयोध्या समाचार, लखनऊ समाचार, उत्तर प्रदेश• राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर की तैयारी• बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव: 12 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला• दिल्ली में आग का तांडव: उत्तम नगर के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर• जापान की प्रधानमंत्री का भारत दौरा, कई बड़े समझौतों की उम्मीद• भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 आज, रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार दोनों टीमें• MERIDIAN HEIGHTS: आधुनिक जीवनशैली, भरोसेमंद निवेश और शानदार भविष्य का नया पता• युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर कोच का भरोसा, भविष्य को लेकर बड़ा दावा