भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए T20 मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार T20 सीरीज़ जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम इस मुकाबले में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में कमजोर नजर आई।
भारत की शुरुआत रही खराब
मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने खुलकर रन नहीं बना पाए। लगातार विकेट गिरने के कारण टीम दबाव में आ गई। भारत ने किसी तरह सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया, लेकिन यह स्कोर इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी के सामने काफी नहीं था।
इंग्लैंड ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने तेज शुरुआत की। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए और तेजी से रन बनाए।
भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं हो सके। इंग्लैंड ने केवल एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और भारत को 9 विकेट से बड़ी हार दी। इस दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह आत्मविश्वास में नजर आए।
भारतीय गेंदबाजी रही बेअसर
इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। गेंदबाज सही लाइन और लेंथ पर गेंद नहीं डाल सके। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कमजोर गेंदों का पूरा फायदा उठाया।
स्पिन और तेज गेंदबाज दोनों ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे। फील्डिंग में भी भारतीय टीम से कुछ गलतियां हुईं, जिससे इंग्लैंड का काम और आसान हो गया।
इंग्लैंड ने रचा इतिहास
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय T20 सीरीज़ अपने नाम की। इंग्लैंड की टीम ने पूरी सीरीज़ में शानदार खेल दिखाया। उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने हर मैच में अच्छा प्रदर्शन किया।
वहीं भारतीय टीम के लिए यह हार निराशाजनक रही। टीम को अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और रणनीति पर काम करने की जरूरत है।
भारत को सुधार की जरूरत
सीरीज़ हारने के बाद भारतीय टीम को अपनी गलतियों से सीखना होगा। अगले मैच में भारत सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। टीम के खिलाड़ियों को बेहतर तालमेल और आत्मविश्वास के साथ खेलना होगा। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि टीम अगले मुकाबले में मजबूत वापसी करेगी।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका A ने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारत A को 8 विकेट से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल कर लिया। 26 नवंबर को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने 317 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके बावजूद श्रीलंका के बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसान बना दिया। टीम ने 8.3 ओवर शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। अभिषेक और तिलक ने संभाली भारतीय पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत देने की कोशिश की। उन्होंने 27 गेंदों पर 40 रन बनाकर टीम को शुरुआती गति प्रदान की। उनके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और 63 गेंदों में 78 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। अभिषेक के साथ कप्तान तिलक वर्मा ने भी उपयोगी बल्लेबाजी की। उन्होंने 66 गेंदों पर 53 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की पारियों से भारत का स्कोर मजबूत हुआ। हालांकि, इनके आउट होने के बाद भारतीय पारी को लगातार विकेट गिरने का नुकसान उठाना पड़ा। निचले क्रम में शाहबाज अहमद ने अच्छी बल्लेबाजी दिखाई। उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाकर टीम को 300 के पार पहुंचाया। तनुष कोटियन ने 28 रन जोड़े। इस तरह भारत A ने 50 ओवर में 317 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दो शतकों ने आसान की जीत लक्ष्य का पीछा करते समय श्रीलंका A की शुरुआत बेहद प्रभावशाली रही। टीम के सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और तेजी से रन बटोरे। सिनेट जयवर्धने और लसिथ क्रूसपुल्ले ने पहले विकेट के लिए 174 रन जोड़कर मुकाबले का रुख बदल दिया। जयवर्धने ने 70 गेंदों पर 105 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। दूसरी तरफ क्रूसपुल्ले ने भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए 107 गेंदों में 116 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इन दोनों बल्लेबाजों के शतक ने भारत की वापसी की उम्मीदों को कमजोर कर दिया। जयवर्धने के पवेलियन लौटने के बाद भी श्रीलंका की रन गति पर कोई खास असर नहीं पड़ा। 41.3 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला श्रीलंका की पारी को आगे बढ़ाते हुए निशान मदुश्का ने नाबाद 58 रन बनाए। वहीं पवन रथनायके ने 16 गेंदों में 31 रन की तेज पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को 41.3 ओवर में 318 रन तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से हर्षित राणा और शाहबाज अहमद को एक-एक सफलता मिली, लेकिन बाकी गेंदबाज श्रीलंकाई बल्लेबाजों को रोकने में सफल नहीं रहे। श्रीलंका की नजरें अब खिताब पर सेमीफाइनल में मिली इस हार के बाद भारत A का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। भारतीय बल्लेबाजों ने 317 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था, लेकिन गेंदबाजी में टीम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी। दूसरी ओर, श्रीलंका A ने सामूहिक प्रदर्शन के दम पर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम की कोशिश इस जीत की लय को बरकरार रखते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करने की होगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हो गया। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर सोमवार, 23 नवंबर 2026 को मैच के पांचवें और आखिरी दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार संघर्ष दिखाते हुए भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत ने अपनी पहली पारी 720 रन पर 9 विकेट के नुकसान पर घोषित की थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए और दूसरी पारी में 120 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 239 रन बना लिए। इस तरह मुकाबला ड्रॉ रहा। भारत की बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड पर बनाया दबाव मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत की ओर से केएल राहुल ने 136 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 128 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 85 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन का योगदान दिया। कप्तान शुभमन गिल ने भी 98 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इन बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहली पारी में 720/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में भारत का यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। शुरुआती झटकों के बाद न्यूजीलैंड की शानदार वापसी भारत के विशाल स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रनों पर समाप्त हुई। मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर 70 रन पर 5 विकेट था। इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छठे विकेट के लिए 216 रनों की साझेदारी की। हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत न्यूजीलैंड सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। भारत को पहली पारी के आधार पर 352 रनों की बड़ी बढ़त मिली। आखिरी दिन मिचेल और फिलिप्स ने रोकी भारत की जीत मैच के पांचवें दिन भारत को जीत के लिए न्यूजीलैंड के आठ विकेट लेने थे। मेजबान टीम ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में 119/2 के स्कोर से की। भारतीय गेंदबाजों ने डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र और टॉम ब्लंडेल के विकेट लेकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की। हालांकि इसके बाद डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार धैर्य दिखाया। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 63 रनों की नाबाद साझेदारी की। मिचेल ने 49 रन बनाए, जबकि फिलिप्स 26 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 43 ओवर तक भारतीय गेंदबाजों का सामना किया और टीम को हार से बचा लिया। सीरीज का दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 239/5 रन बनाकर मुकाबला ड्रॉ करा दिया। इस मैच में हेनरी निकोल्स को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी सकारात्मक पक्ष रही, लेकिन गेंदबाज बड़ी बढ़त को जीत में नहीं बदल सके। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला 27 नवंबर 2026 से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।
राजधानी लखनऊ आज एक बड़े क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी करने जा रही है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। इकाना में क्रिकेट प्रेमियों की नजर भारत और वेस्टइंडीज की टीमें टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह बना हुआ है। लखनऊ में होने वाले इस मैच पर दोनों टीमों के प्रदर्शन के साथ-साथ खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन पर भी नजर रहेगी। भारत के पास जीत की लय भारतीय टीम हाल में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली गई, जिसमें भारत ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम की थी। हालांकि अंतिम वनडे में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की। अब टी20 सीरीज में भारतीय टीम बेहतर शुरुआत करना चाहेगी। वेस्टइंडीज के पास आक्रामक बल्लेबाज वेस्टइंडीज की टी20 टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ियों से टीम को उम्मीद होगी। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाजों को रोकने की चुनौती रहेगी। सीरीज का पूरा कार्यक्रम लखनऊ के बाद दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होने हैं। लखनऊ के लिए खास मौका इकाना स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होने से शहर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह खास मौका है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज होने वाला मुकाबला टी20 सीरीज की दिशा तय करने की शुरुआत करेगा। लखनऊ में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला पहला टी20 मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। दोनों टीमें सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी और शाम 7 बजे से इकाना में मुकाबले का रोमांच देखने को मिलेगा।