INDIA

Iran के सुप्रीम लीडर Khamenei की मौत पर Lucknow में रो रहीं मुस्लिम महिलाएं

TV 24 Network March 1, 2026 0
Khamenei
Khamenei

Lucknow Desk: इजरायल ने ईरान पर अमेरिका के साथ मिलकर हमला बोल दिया है। जिसमें हमले में ईरान सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इस खबर के बाद उनके समर्थकों और मुस्लिम समुदाय में शोक की लहर है। वहीं अब इस घटना का असर भारत में भी दिखाई देने लगा है।

लखनऊ में सड़कों पर उतरीं महिलाएं

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खामेनेई की मौत के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं।

महिलाएं रोते-बिलखते हुए विरोध जताती नजर आईं। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके नेता को धोखे से मारा गया।

एक महिला ने भावुक होकर कहा कि "मेरे खामेनेई को धोखे से मारा गया। वो कल भी शेर थे, आज भी शेर हैं और कयामत तक शेर रहेंगे। एक खामेनेई जाएगा तो हजार खामेनेई पैदा होंगे।"

अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाज़ी

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह गद्दारी और धोखेबाज़ीका काम है। सड़कों पर गुस्सा और मातम दोनों का माहौल देखने को मिला।

घंटाघर और बड़ा इमामबाड़ा बना प्रदर्शन का केंद्र

लखनऊ के घंटाघर पर महिलाओं और पुरुषों ने भी जोरदार विरोध जताया। वहीं बड़ा इमामबाड़ा के पास भी भारी संख्या में लोग जमा हुए। प्रदर्शन में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। अमेरिका मुर्दाबादऔर इजराइल मुर्दाबादजैसे नारे लगाए गए।

भारत में क्यों दिख रहा है असर?

खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता थे और दुनिया भर में उनके समर्थक मौजूद हैं। उनकी मौत के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। भारत के कुछ शहरों में भी उनके समर्थकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

Tags

aytullah-ali-khamenei iran america israel shia lucknow viral-video dubai qatar iranian-girls islam breaking-news
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

Dhirendra Krishna Shastri
Dhirendra Krishna Shastri का बयान: “चार बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो”

Lucknow Desk: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हाल ही में नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर परिवार को चार बच्चे पैदा करने चाहिए और उनमें से एक बच्चे को संघ का स्वयंसेवक बनाना चाहिए।   उन्होंने कहा कि जब देश में कोई आपदा आती है, तो आम लोग अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन RSS के स्वयंसेवक आगे बढ़कर लोगों की मदद करते हैं।   उनके इस बयान के दौरान मंच पर मौजूद संघ प्रमुख मोहन भागवत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य संत मुस्कराते नजर आए।   धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से खुश रहने और मुस्कुराने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि इससे देश मजबूत होगा और “अखंड भारत” का सपना पूरा हो सकेगा।   उन्होंने आगे कहा कि भारत का गौरव फिर से जागेगा और देश महान बनेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारत दुर्गा मंदिर का भूमिपूजन हो चुका है, जहां माता दुर्गा विराजमान होंगी।   अपने संबोधन में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का जिक्र करते हुए एक कहानी सुनाई और लोगों को कर्तव्य निभाने का संदेश दिया।   अंत में उन्होंने कहा कि संघ के लोगों ने भारत को दुनिया में मजबूत बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है और देश के गौरव को फिर से स्थापित करने का संकल्प लिया है।

TV 24 Network April 25, 2026 0
Raghav Chadha

AAP को बड़ा झटका, Raghav Chadha ने छोड़ी पार्टी, BJP में जाने का ऐलान!

10th, 12th Class Result 2026 LIVE

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, लड़कियों का जलवा, जानें टॉपर्स और कैसे देखें रिजल्ट

PM Modi Nadia Rally

PM Modi Nadia Rally: पीएम मोदी का TMC पर हमला, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी…

West Bengal Assmbly Election 2026
West Bengal और Tamil Nadu में वोटिंग शुरू, PM Modi और Amit Shah ने की अपील

Lucknow Desk: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जबकि बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। सुबह से ही दोनों राज्यों में वोटिंग सेंटर्स पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पश्चिम बंगाल के बेरहामपुर समेत कई इलाकों में लोग बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से मतदान की अपील इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। खास तौर पर युवाओं और महिलाओं से उन्होंने ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की। तमिलनाडु के मतदाताओं के लिए भी पीएम मोदी ने अलग पोस्ट में कहा कि सभी लोग पूरे उत्साह के साथ अपने वोट का इस्तेमाल करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। अमित शाह ने वोटिंग को राज्य के भविष्य के लिए बताया बेहद अहम वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पहले चरण की वोटिंग को राज्य के भविष्य के लिए बेहद अहम बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें और एक मजबूत सरकार के लिए अपना वोट दें। कुल मिलाकर, दोनों राज्यों में वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

TV 24 Network April 23, 2026 0
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: आज शाम 4 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

Allahabad High Court

Moradabad News: छात्रा पर धर्म बदलने का दबाव, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार

PM Modi

PM Modi आज रात 8:30 बजे करेंगे देश को संबोधित, क्या होने वाला है बड़ा ऐलान?

Ashok Mittal
ED की बड़ी कार्रवाई, AAP सांसद Ashok Mittal से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

Lucknow Desk: AAP सांसद अशोक मित्तल की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल से जुड़े लवली ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन के मामले में की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से पहुंची ED की टीम ने पंजाब के जालंधर और फगवाड़ा में स्थित Lovely Professional University, Lovely Autos, Lovely Sweets और Lovely Distance Education Centre सहित कई ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी वित्तीय लेनदेन और विदेशी निवेश से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। ED की टीम दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स की गहन जांच कर रही है। गौरतलब है कि अशोक मित्तल को हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में उपनेता बनाया था, जहां उन्होंने राघव चड्ढा की जगह ली थी। ऐसे में यह कार्रवाई राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गई है। फिलहाल ED की जांच जारी है और इस मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

TV 24 Network April 15, 2026 0
Ambedkar Jayanti

गांव-गांव मनाई गई Ambedkar Jayanti, बच्चों को बेहतर भविष्य देने की अपील

Nitish Kumar

Nitish Kumar ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर किए भावुक पोस्ट

Asha Bhosle

सुरों की मलिका का हुआ अंत, नहीं रहीं Asha Bhosle!

0 Comments