Breaking News:
Elon Musk

Elon Musk ने बदला एक्स पर यूजरनेम, जानें क्या है इसका मलतब?

Lucknow Desk: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के मालिक Elon Musk एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार Elon Musk अपने अजीबो-गरीब नाम को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक्स पर अपना नया यूज़रनेम बदल कर ‘Gorklon Rust’ रखा है। जिसे देखकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।

बता दें, बीते छह महीनों में Elon Musk ने तीसरी बार अपना नाम बदला है। इससे पहले वे ‘Kekius Maximus’ (दिसंबर 2024) और ‘Harry Bolz’ (फरवरी 2025) के नाम से पहचाने जा रहे थे। वहीं अब सवाल उठ रहा है कि आख़िर ‘Gorklon Rust’ का मतलब क्या है? तो बताते हैं Gorklon Rust’ के बारें में...

आखिर ‘Gorklon Rust’ का मतलब क्या है?

इस नाम के छिपे कई तकनीकी संकेत है। ‘Gorklon’ शब्द का पहला हिस्सा ‘Grok’ से मेल खाता है, जो Elon Musk की AI कंपनी xAI द्वारा बनाया गया चैटबॉट है। वहीं, ‘klon’ से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह ‘clone’ की ओर इशारा करता है, यानी संभवतः यह Grok का एक क्लोन हो सकता है। वहीं दूसरी ओर, ‘Rust’ एक लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसे xAI अपने तकनीकी ढांचे में उपयोग कर रहा है। ऐसे में पूरा नाम Elon Musk के किसी नए AI प्रयोग या मॉडल की ओर इशारा कर रहा है। “Rust में बना Grok का क्लोन।

Elon Musk ने एक्स यूजरनेम बदला

Elon Musk के यूजर नाम बदले को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि Elon Musk का नाम बदलने का मकसद कोई मजाक नहीं बल्कि इसके पीछे कोई बड़ी रणनीति हो सकती है। 'Gork' नाम का एक मीम कॉइन Solana ब्लॉकचेन पर पहले से मौजूद है। इसे लेकर कहा जा रहा कि, हो सकता है Elon Musk इस क्रिप्टोकरेंसी को चर्चा में लाकर बढ़ावा देना चाहते हों। क्योंकि हाल ही में मस्क ने एक्स पर ‘Gork’ नाम के एक हैंडल को टैग किया, जो आधिकारिक ‘Grok’ अकाउंट से अलग है। यह नया हैंडल काफी मज़ाकिया और व्यंग्यात्मक जवाब देने के लिए जाना जा रहा है।

‘Grok’ शब्द का इस्तेमाल कब एलन मस्क ने किया?

वैसे जानकारी के इनुसार, ‘Grok’ शब्द का इस्तेमाल एलन मस्क ने पहली बार तब किया था जब उन्होंने AI चैटबॉट लॉन्च किया था। यह शब्द मशहूर साइंस फिक्शन किताब The Hitchhiker’s Guide to the Galaxy से लिया गया है जिसका मतलब होता है किसी चीज़ को पूरी गहराई से समझना।

यह भी पढ़ें:- यूपी में Mock Drill की तैयारी तेज, DGP Prashant Kumar ने दी जानकारी


Comment As:

Comment (0)