आज के समय में ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ Mirrari Academy & Salon की स्थापना की गई है, जहाँ विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, व्यावहारिक ज्ञान और पेशेवर कौशल के साथ प्रशिक्षित किया जाता है।
Mirrari Academy & Salon एक ऐसा संस्थान है जो ब्यूटी, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और स्किन केयर के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। हमारा लक्ष्य केवल विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सफल प्रोफेशनल बनाना है। यहाँ प्रत्येक छात्र को इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स और तकनीकों की जानकारी दी जाती है, ताकि वे प्रतिस्पर्धी बाजार में अपनी एक अलग पहचान बना सकें।
Mirrari Academy & Salon में प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट्री, हेयर कटिंग एवं स्टाइलिंग, हेयर कलरिंग, स्किन केयर, ब्राइडल मेकअप, नेल आर्ट और सैलून मैनेजमेंट जैसे विभिन्न कोर्स उपलब्ध हैं। इन कोर्सों को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि विद्यार्थी सिद्धांत के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त कर सकें। हमारे अनुभवी प्रशिक्षक हर छात्र को व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिससे उनकी सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और परिणामदायक बनती है।
Mirrari Academy & Salon की सबसे बड़ी विशेषता इसका प्रैक्टिकल आधारित प्रशिक्षण है। यहाँ विद्यार्थियों को वास्तविक मॉडल्स पर कार्य करने का अवसर दिया जाता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे वास्तविक कार्यस्थल के लिए तैयार होते हैं। आधुनिक उपकरणों और प्रोफेशनल वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त करने से छात्रों को इंडस्ट्री की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने का अवसर मिलता है।
हमारा मानना है कि हर व्यक्ति के अंदर एक विशेष प्रतिभा होती है, जिसे सही दिशा और अवसर मिलने पर वह सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है। इसी सोच के साथ Mirrari Academy & Salon विद्यार्थियों को न केवल तकनीकी कौशल सिखाती है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, प्रोफेशनल व्यवहार और ग्राहक सेवा के महत्व से भी परिचित कराती है।
Mirrari Academy & Salon का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना और उन्हें अपने सपनों को साकार करने में सहायता करना है। हमारे प्रशिक्षित विद्यार्थी विभिन्न प्रतिष्ठित सैलून, ब्यूटी स्टूडियो और फैशन इंडस्ट्री में सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा, कई छात्र अपना स्वयं का ब्यूटी व्यवसाय भी शुरू कर चुके हैं।
यदि आप भी ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में एक सफल करियर बनाना चाहते हैं, तो Mirrari Academy & Salon आपके लिए सही स्थान है। यहाँ आपको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी मार्गदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की दिशा मिलेगी।
Mirrari Academy & Salon– जहाँ जुनून बनता है प्रोफेशन और सपने बनते हैं सफलता की पहचान।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
आज के दौर में सिर्फ अच्छा दिखना ही काफी नहीं है, बल्कि अपने व्यक्तित्व को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी सोच के साथ Tabs 19 Studio Unisex Salon by Nouraah आपके लिए लेकर आ रहा है एक ऐसा अनुभव, जहाँ खूबसूरती और प्रोफेशनल केयर का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। Tabs 19 Studio केवल एक सैलून नहीं, बल्कि एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहाँ हर व्यक्ति की सुंदरता को निखारने और उसकी पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सेवाएँ प्रदान करना नहीं, बल्कि हर ग्राहक को एक ऐसा अनुभव देना है जो उन्हें विशेष महसूस कराए। चाहे आप एक नया हेयरकट चाहते हों, ट्रेंडी हेयर कलर करवाना चाहते हों, स्किन केयर ट्रीटमेंट की तलाश में हों या फिर किसी खास अवसर के लिए अपना लुक बदलना चाहते हों, Tabs 19 Studio आपके हर स्टाइल और जरूरत का ध्यान रखता है। यहाँ अनुभवी प्रोफेशनल्स, आधुनिक तकनीक और प्रीमियम उत्पादों का उपयोग करके आपको बेहतरीन परिणाम देने का प्रयास किया जाता है। Tabs 19 Studio by Nouraah की सबसे बड़ी विशेषता है इसका यूनिसेक्स कॉन्सेप्ट। यहाँ महिलाएँ और पुरुष दोनों अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। हमारा मानना है कि खूबसूरती और आत्मविश्वास का कोई जेंडर नहीं होता, इसलिए हमने एक ऐसा वातावरण तैयार किया है जो सभी के लिए आरामदायक, आधुनिक और स्वागतपूर्ण हो। हमारी सेवाओं में हेयर स्टाइलिंग, हेयर कट, हेयर स्पा, हेयर कलर, स्किन ट्रीटमेंट, फेशियल, ग्रूमिंग, बियर्ड स्टाइलिंग और कई अन्य ब्यूटी एवं वेलनेस सेवाएँ शामिल होंगी। हर सेवा को ग्राहक की व्यक्तिगत पसंद और जरूरत के अनुसार कस्टमाइज़ किया जाएगा ताकि उन्हें सर्वोत्तम अनुभव मिल सके। Nouraah की पहचान हमेशा से गुणवत्ता, लग्ज़री और ग्राहक संतुष्टि रही है। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए Tabs 19 Studio एक ऐसा ब्रांड बनने जा रहा है जो स्टाइल और क्लास का नया मानक स्थापित करेगा। हमारा लक्ष्य केवल ट्रेंड्स को फॉलो करना नहीं, बल्कि नए ट्रेंड्स को जन्म देना है। हम मानते हैं कि एक शानदार लुक केवल बाहरी परिवर्तन नहीं होता, बल्कि यह आत्मविश्वास और सकारात्मकता का प्रतीक भी होता है। इसलिए Tabs 19 Studio का हर प्रयास आपको बेहतर महसूस कराने और आपकी प्राकृतिक खूबसूरती को निखारने के लिए समर्पित रहेगा। बहुत जल्द हम आपके शहर में अपनी शानदार शुरुआत करने जा रहे हैं। तैयार हो जाइए एक ऐसे सैलून अनुभव के लिए जहाँ हर विजिट आपके स्टाइल को एक नई पहचान देगी। Tabs 19 Studio Unisex Salon by Nouraah "जहाँ स्टाइल मिले कॉन्फिडेंस से।" Coming Soon...