TECHNOLOGY

Meta के नए ‘Plus’ प्लान्स लॉन्च, अब Facebook-Instagram और WhatsApp पर मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

TV 24 Network May 29, 2026 0
Meta Plus Plans
Meta Plus Plans

Lucknow Desk: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टेक कंपनी Meta ने अपने लोकप्रिय ऐप्स के लिए नए ‘Plus’ सब्सक्रिप्शन प्लान्स लॉन्च करने की घोषणा की है। इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई एडवांस और एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे, हालांकि इसके लिए हर महीने कुछ शुल्क देना होगा।

 

क्या कहा Meta ने?

Meta की प्रोडक्ट हेड नाओमी ग्लाइट के मुताबिक, कंपनी इन नए कंज्यूमर सब्सक्रिप्शन प्लान्स को धीरे-धीरे ग्लोबली रोलआउट कर रही है। कंपनी का कहना है कि कम कीमत में यूजर्स को कई प्रीमियम सुविधाएं दी जाएंगी।

 

Meta ने साफ किया है कि ये नए Plus प्लान्स, Meta Verified यानी ब्लू टिक सर्विस से पूरी तरह अलग होंगे। Meta Verified पहले की तरह केवल अकाउंट वेरिफिकेशन, सुरक्षा और कस्टमर सपोर्ट के लिए काम करता रहेगा।

 

कितनी होगी कीमत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक

 

- Facebook Plus और Instagram Plus की कीमत 3.99 डॉलर प्रति माह हो सकती है।

- WhatsApp Plus के लिए यूजर्स को 2.99 डॉलर हर महीने खर्च करने पड़ सकते हैं।

 

हालांकि भारत में इन प्लान्स की कीमतों का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

 

WhatsApp Plus में क्या मिलेगा?

WhatsApp Plus यूजर्स को कई पर्सनलाइज्ड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें शामिल हैं

 

- कस्टम थीम

- यूनिक रिंगटोन

- प्रीमियम स्टिकर्स

- ज्यादा चैट्स पिन करने की सुविधा

 

यानि यूजर्स अपने व्हाट्सएप एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा कस्टमाइज कर सकेंगे।

 

Instagram और Facebook Plus के खास फीचर्स

Instagram Plus और Facebook Plus में यूजर्स को कई एडवांस टूल्स दिए जाएंगे। इनमें शामिल हैं

 

- स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई, इसकी जानकारी

- अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट

- बिना नाम दिखाए स्टोरी प्रीव्यू देखने का फीचर

- 24 घंटे से ज्यादा समय तक स्टोरी दिखाने का ऑप्शन

- स्टोरी स्पॉटलाइट फीचर

- एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन

- कस्टम ऐप आइकन

- बायो के लिए स्पेशल फॉन्ट

- ज्यादा प्रोफाइल पिन करने की सुविधा

- स्टोरी व्यूअर्स लिस्ट में सर्च ऑप्शन

 

भारत में कब लॉन्च होंगे प्लान्स?

फिलहाल Meta ने इन Plus प्लान्स को भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही भारत में भी इनकी शुरुआत कर सकती है।

 

Meta One प्लान्स की भी तैयारी

इसके अलावा Meta AI, क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए ‘Meta One’ नाम से नए प्रीमियम प्लान्स पर भी काम कर रही है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक

 

- Meta One Plus की कीमत 7.99 डॉलर प्रति माह हो सकती है।

- Meta One Premium प्लान 19.99 डॉलर प्रति माह में उपलब्ध कराया जा सकता है।

 

क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स को क्या फायदा?

Meta One Essential और Meta One Advanced प्लान्स खासतौर पर क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए लाए जाएंगे। इनमें मिल सकते हैं

 

- वेरिफाइड बैज

- फेक अकाउंट से सुरक्षा

- एडवांस एनालिटिक्स

- कंटेंट शेड्यूलिंग टूल्स

- फेसबुक फीड में ज्यादा विजिबिलिटी

 

कंपनी का फोकस अब AI और प्रीमियम फीचर्स के जरिए यूजर्स को बेहतर और पर्सनलाइज्ड अनुभव देने पर है।

Tags

whatsapp facebook instagram-premium meta-plans-paid-subscriptions breaking-news
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

Technology

View more
Meta Plus Plans
Meta के नए ‘Plus’ प्लान्स लॉन्च, अब Facebook-Instagram और WhatsApp पर मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Lucknow Desk: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टेक कंपनी Meta ने अपने लोकप्रिय ऐप्स के लिए नए ‘Plus’ सब्सक्रिप्शन प्लान्स लॉन्च करने की घोषणा की है। इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई एडवांस और एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे, हालांकि इसके लिए हर महीने कुछ शुल्क देना होगा।   क्या कहा Meta ने? Meta की प्रोडक्ट हेड नाओमी ग्लाइट के मुताबिक, कंपनी इन नए कंज्यूमर सब्सक्रिप्शन प्लान्स को धीरे-धीरे ग्लोबली रोलआउट कर रही है। कंपनी का कहना है कि कम कीमत में यूजर्स को कई प्रीमियम सुविधाएं दी जाएंगी।   Meta ने साफ किया है कि ये नए Plus प्लान्स, Meta Verified यानी ब्लू टिक सर्विस से पूरी तरह अलग होंगे। Meta Verified पहले की तरह केवल अकाउंट वेरिफिकेशन, सुरक्षा और कस्टमर सपोर्ट के लिए काम करता रहेगा।   कितनी होगी कीमत? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक—   - Facebook Plus और Instagram Plus की कीमत 3.99 डॉलर प्रति माह हो सकती है। - WhatsApp Plus के लिए यूजर्स को 2.99 डॉलर हर महीने खर्च करने पड़ सकते हैं।   हालांकि भारत में इन प्लान्स की कीमतों का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।   WhatsApp Plus में क्या मिलेगा? WhatsApp Plus यूजर्स को कई पर्सनलाइज्ड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें शामिल हैं—   - कस्टम थीम - यूनिक रिंगटोन - प्रीमियम स्टिकर्स - ज्यादा चैट्स पिन करने की सुविधा   यानि यूजर्स अपने व्हाट्सएप एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा कस्टमाइज कर सकेंगे।   Instagram और Facebook Plus के खास फीचर्स Instagram Plus और Facebook Plus में यूजर्स को कई एडवांस टूल्स दिए जाएंगे। इनमें शामिल हैं—   - स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई, इसकी जानकारी - अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट - बिना नाम दिखाए स्टोरी प्रीव्यू देखने का फीचर - 24 घंटे से ज्यादा समय तक स्टोरी दिखाने का ऑप्शन - स्टोरी स्पॉटलाइट फीचर - एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन - कस्टम ऐप आइकन - बायो के लिए स्पेशल फॉन्ट - ज्यादा प्रोफाइल पिन करने की सुविधा - स्टोरी व्यूअर्स लिस्ट में सर्च ऑप्शन   भारत में कब लॉन्च होंगे प्लान्स? फिलहाल Meta ने इन Plus प्लान्स को भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही भारत में भी इनकी शुरुआत कर सकती है।   Meta One प्लान्स की भी तैयारी इसके अलावा Meta AI, क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए ‘Meta One’ नाम से नए प्रीमियम प्लान्स पर भी काम कर रही है।   रिपोर्ट्स के मुताबिक—   - Meta One Plus की कीमत 7.99 डॉलर प्रति माह हो सकती है। - Meta One Premium प्लान 19.99 डॉलर प्रति माह में उपलब्ध कराया जा सकता है।   क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स को क्या फायदा? Meta One Essential और Meta One Advanced प्लान्स खासतौर पर क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए लाए जाएंगे। इनमें मिल सकते हैं—   - वेरिफाइड बैज - फेक अकाउंट से सुरक्षा - एडवांस एनालिटिक्स - कंटेंट शेड्यूलिंग टूल्स - फेसबुक फीड में ज्यादा विजिबिलिटी   कंपनी का फोकस अब AI और प्रीमियम फीचर्स के जरिए यूजर्स को बेहतर और पर्सनलाइज्ड अनुभव देने पर है।

TV 24 Network May 29, 2026 0

0 Comments